सोना 62,500 रुपए, चांदी भी हुई महंगी
नई दिल्ली। सोने और चांदी के वायदा भाव में शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव अब बढकर 62,500 रुपये और चांदी के वायदा भाव 74,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रेक्ट 59 रुपये की तेजी के साथ 62,525 रुपये के भाव पर खुला। फिलहाल यह कॉन्ट्रेक्ट 64 रुपये की तेजी के साथ 62,530 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रेक्ट 328 रुपये की तेजी के साथ 74,641 रुपये के भाव पर खुला। फिलहाल यह कॉन्ट्रेक्ट 374 रुपये की तेजी के साथ 74,687 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये के भाव पर दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। वहीं वैश्विक बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। बाद में तेजी देखी जाने लगी। जबकि चांदी की शुरूआत तेज रही। कॉमेक्स पर सोना 2,045.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 2,046.40 डॉलर था। फिलहाल यह 2 डॉलर की तेजी के साथ 2,048.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 24.14 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला बंद भाव 24.05 डॉलर था। फिलहाल यह 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 24.19 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला