भोपाल । आबकारी विभाग ने वर्ष 2024-25 के लिए 617 ठेकों को नवीनीकरण कर दिया है। 518 समूह अभी भी बचे हुए हैं। बुधवार को उनके लिए भी ई टेंडर जारी कर दिए गए हैं। लॉटरी के माध्यम से 1135 में से 617 ठेकों का नवीनीकरण किया जा चुका है। 
आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल के अनुसार बचे हुए ठेकों के लिए बुधवार को ई टेंडर जारी कर दिए गए हैं। यह टेंडर 4 मार्च को खोले जाएंगे। उसके बाद जो ठेके नीलम नहीं हो पाएंगे, उनके बारे में विचार किया जाएगा। 
उल्लेखनीय वर्ष 2023-24 के लिए मध्य प्रदेश सरकार को 12400 करोड रुपए की राशि आबकारी से लक्ष्य था। इस बार ठेकों की राशि में 15 फ़ीसदी की वृद्धि की गई है। सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए 14260 करोड रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया है। 32 जिलों के शराब ठेकों कर नवीनीकरण हो चुका है। प्रदेश की कुल 3600 कंपोजिट दुकानों के लिए नवीनीकरण की प्रक्रिया जारी है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस वर्ष कोई भी नई शराब दुकान खोलने का निर्णय नहीं लिया है।