जनपद की बैठक, चयनित प्रतिनिधियों के पति और परिजन नहीं हो सके शामिल
सागर जिले की रहली जनपद की सामान्य सभा की बैठक इस बार कुछ अलग रही। बैठक में चुने हुए जनप्रतिनिधियों के परिजनों और पतियों को प्रवेश नहीं दिया गया। अब तक अधिकांश चयनित जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पति तथा परिजन इन बैठकों में शामिल होते थे। इस बार की बैठक जनपद अध्यक्ष रश्मि कपस्या की अध्यक्षता में जनपद सभागार में संपन्न हुई। मीडिया द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पतियों और परिजनों के बैठक में शामिल नहीं होने देने पर जनपद सीईओ से सवाल किया गया। जनपद सीईओ आरजी अहिरवार ने कहा कि नियमों के आधार पर चुने गए प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल किया गया। उनके पतियों और परिजनों को बैठक से बाहर रखा गया है।


लंबा जीना है तो अपनी प्लेट में शामिल करें ये पांच चीजें! इनमें है सभी अहम तत्व
ईद के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन, जो हर आउटफिट पर लगेंगे परफेक्ट
अब मिनटों में ऐसे बनाएं सोया मंचूरियन, बाजार का स्वाद हो जाएगा फीका, मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे
मुंह में घुल जाने वाली 'मावा बर्फी' की यह रेसिपी है बेहद आसान, नवरात्र में जरूर करें ट्राई
ईरान पर इजराइल का सख्त रुख, “किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे”
साबूदाना खिचड़ी – मूंगफली और आलू के साथ बनी, एनर्जी से भरपूर
IPL से पहले कप्तानी को लेकर छिड़ी बहस
इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी सेक्टर को मिलेगा सीधा फायदा
IPL शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजियों को बड़ा झटका