नशे में धुत उत्पात मचाते युवा, तेज रफ्तार बाइक पर फ्लाइंग KISS, वायरल
भोपाल: आजकल युवा अजीबोगरीब हरकतों और मौज-मस्ती के नशे में चूर हैं. सोशल मीडिया पर युवाओं के वीडियो आए दिन वायरल हो रहे हैं. जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर नशे में धुत लड़की और बाइक सवार युवकों का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें एक लड़की तेज रफ्तार से बाइक चला रहे युवक के साथ खड़ी होकर लोगों को फ्लाइंग किस देती नजर आ रही है।
हाईस्पीड बाइक पर खड़े होकर हाथ हिला रही है लड़की
वायरल वीडियो में नशे में धुत युवक और लड़की तेज रफ्तार बाइक पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं. इस वायरल वीडियो में लड़की बाइक पर खड़ी होकर नशे में डांस करते हुए अपने दोनों हाथ हिला रही है, जबकि एक युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहा है. तो पीछे बैठा युवक लड़की को पकड़े हुए है. स्टंट कर रही लड़की खुद के साथ-साथ बाइक सवार दोनों युवकों के लिए भी खतरा पैदा कर रही है। ;
बाइक पर स्टंट कर रही थी लड़की
वीडियो में नशे में धुत काली बाइक (MP04 ZO 1643) पर सवार लड़की लोगों को फ्लाइंग किस भी देती नजर आ रही है। दो दिन पहले वीआईपी रोड भोपाल पर एक ऑटो चालक का ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह स्टंट करता भी नजर आया था। ऐसी हरकतों के वीडियो लोगों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इसे रोकना जरूरी है। दोनों ही मामलों में अभी तक पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
क्या कह रही पुलिस?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है। बाइक नंबर के आधार पर लड़की और उसके तीन साथियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सीएम मोहन यादव का बड़ा वादा पूरा, UCC बिल विधानसभा से पास; जानिए आपके लिए क्या बदलेगा
5.10 अरब रुपये के हर्जाने की मांग से Vedanta की बढ़ी मुश्किलें
एमपी विधानसभा में UCC बिल पारित, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बड़ा कदम
इस्तीफे की मांग पर अड़े राहुल, पीएम आवास के बाहर जारी रहेगा धरना
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना, PM के इस्तीफे की मांग
रीवा में रीलबाज बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; 8 अवैध तमंचों की बड़ी बरामदगी
जबलपुर में नवविवाहिता की आत्महत्या, दमोह से मायके आने के बाद उठाया कदम
इंदौर में मेट्रो पर नया विवाद, सर्विस चार्ज को लेकर नगर निगम ने भेजा 8 करोड़ का नोटिस
अस्पताल में घायल छात्रों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, सरकार पर लगाए सवाल