छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा
छत्तीसगढ़ में बढ़ते तापमान से लोगों की भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इन दिनों बारिश की कोई संभावना नहीं है। अब तेज धूप और भीषण गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी भागों में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ने की संभावना है। इसके बाद दिन का तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। दूसरी ओर उत्तरी भागों में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके दो दिन बाद एक से दो डिग्री दिन का पारा गिर सकता है।
प्रदेश के सात जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। आगामी दिनों में इन इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। रायगढ़ में 41.01, बिलासपुर में 40.3, मुंगेली में 41.5, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 40.8, बेमेतरा में 41, रायपुर में 40.6 और राजनांदगांव में 40 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।


ईरान-अमेरिका रिश्तों में फिर तनाव, ट्रंप की सैन्य तैयारी की अटकलें तेज
कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा, पांच मौतों के बाद ट्रक चालक मौके से फरार
फाइलों में देरी पर सख्त हुए पीएम मोदी, मंत्रिपरिषद बैठक में समीक्षा कर जाना पूरा सिस्टम
नियमितीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों पर करें विचार
भारत-अमेरिका रिश्तों को नई दिशा? मार्को रुबियो आज करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
मीम्स से बनी ‘राजनीतिक लड़ाई’, ऑगी और कॉकरोच जनता पार्टी के दावे चर्चा में
TVK ने बढ़ाई राज्यसभा की दावेदारी, सत्ताधारी गठबंधन में शुरू हुई चर्चा