मां कल्याणी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान विशेष पूजा, एक हजार फूलों से होगा अभिषेक
प्रयागराज। 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरू होने जा रहा है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा और उपासना की जाती है। इन नौ दिनों तक श्रद्धालु मंदिरों में जाकर मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं।
देश भर में 51 प्रमुख शक्तिपीठ स्थित हैं, जहां नवरात्रि के त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। इसी क्रम में प्रयागराज के सिद्धपीठ और शक्तिपीठ मंदिरों में भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इनमें से एक प्रयागराज के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर में भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
यहां नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्तों का तांता लगता है। सुबह से शाम तक मां कल्याणी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर में देवी सती की उंगली गिरी थी, जिसके कारण इसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।
शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर के महामंत्री पंडित जी ने कहा कि मां कल्याणी देवी मंदिर द्वार से लेकर पूरे परिसर में तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। माता के आभूषणों समेत सभी सफाई के कार्य पूरे हो चुके हैं। 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। इस बार आठ दिन का नवरात्र है। इन आठ दिनों में मां भगवती का भक्तों को अलग-अलग रूप में दर्शन प्राप्त होगा। यहां मानस पाठ, दुर्गा सप्तशती का पाठ होता है, अनुष्ठान होते हैं, मां का अभिषेक होता है और एक हजार पुष्पों से मां का पुष्पार्चन का कार्यक्रम होता है। प्रतिदिन बदल-बदलकर कार्यक्रम होते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि पहले दिन कलश स्थापन के साथ माताएं व्रत रखने का यहां संकल्प करती हैं। महिलाएं मां का पूजन-अर्चन करती हैं और नौ दिन व्रत रखने का भी संकल्प करती हैं।


दतिया उपचुनाव में BJP की जीत तय: सिंधिया, NEET पेपर लीक पर भी रखी अपनी बात
वायरल सेलिब्रेशन पर वैभव सूर्यवंशी का खुलासा, बोले- यह संदेश उसी के लिए था
इजरायल में भारतीय समुदाय को झटका, मजदूर की हत्या के बाद शुरू हुई जांच
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
मॉस्को हादसे में बाल-बाल बचीं अन्ना, पावर बैंक की बैटरी बनी मुसीबत
विपक्ष के तेवर तीखे, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच संसद में गतिरोध
वित्तीय अनुशासन पर CAG की टिप्पणी, बड़े बजट का उपयोग नहीं कर पाए विभाग
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भेजा गया जेल