इंदौर: रविवार को भी खुले रहेंगे पंजीयन और निगम कार्यालय, समय भी बढ़ाया गया
इंदौर: नए वित्तीय वर्ष से पहले इंदौर में सरकारी खजाने में खूब टैक्स जमा हो रहा है। इसके अलावा कलेक्टर गाइडलाइन बढ़ने का भी असर देखने को मिल रहा है। लोग 31 मार्च से पहले रजिस्ट्री करा रहे हैं। ईद के लिए शनिवार, रविवार और सोमवार को अवकाश है, लेकिन पंजीयन कार्यालय और नगर निगम का राजस्व काउंटर तीनों दिन खुला रहेगा। व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त स्टाफ भी लगाया गया है।
नगर निगम ने बकाया करों के भुगतान के लिए राजस्व मुख्यालय, सभी 22 जोनों के कैश काउंटर शनिवार, रविवार और सोमवार को अवकाश के दिन भी खुले रखने का निर्णय लिया है। नगर निगम एडवांस टैक्स जमा करने वालों को छह प्रतिशत की छूट भी दे रहा है। सरकारी विभागों से भी निगम के खजाने में पैसा जमा हुआ है। इसमें दूरदर्शन कार्यालय, इंदौर विकास प्राधिकरण ने पैसा जमा कराया है। इसके अलावा सेंट्रल जेल प्रशासन ने 13 लाख, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने 35 लाख, महिला एवं बाल विकास विभाग ने 54 लाख रुपए जमा कराए हैं। नगर निगम ने आरआर कैट से 32 लाख रुपए का टैक्स भी जमा कर दिया है। ये सरकारी संस्थाएं लंबे समय से नगर निगम को टैक्स नहीं दे रही थीं। पुलिस विभाग, सीपीडब्ल्यूडी से अभी तक नगर निगम को राशि नहीं मिली है।
रात 8 बजे तक खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय
अगले तीन दिनों तक शहर के चार पंजीयन कार्यालय शाम 5 बजे की बजाय रात 8 बजे तक खुले रहेंगे और लोग अपनी संपत्तियों की रजिस्ट्री करा सकेंगे। पंजीयन विभाग को अगले तीन दिनों में 100 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्र होने की उम्मीद है। इंदौर में एक अप्रैल से कलेक्टर गाइडलाइन बढ़ जाएगी। कलेक्टर गाइडलाइन में 10 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। इसके चलते लोग 31 मार्च से पहले रजिस्ट्री करा रहे हैं।


बड़वानी के डायल-112 हीरोज
मध्यप्रदेश वैश्विक वन्य जीव संरक्षण का बना रोल मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रम साथी बनकर विद्यार्थी दिलाएंगे उद्यमियों को स्टार रेटिंग
समान नागरिक संहिता उच्च स्तरीय समिति जिलों में जाकर नागरिकों के प्राप्त करेगी सुझाव
48वीं जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन
उपभोक्ता हित में अन्य विभागों से समन्वय बढ़ाकर कार्य करे खाद्य विभाग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, NDA-विपक्ष के बीच कांटे की टक्कर
रोजगार मेले में PM मोदी का बड़ा कार्यक्रम, हजारों युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
पत्नी की मौत के बाद समर्थ सिंह फरार, अब सरेंडर कर दिया पुलिस को