संघ का 100 साल पहले बोया गया पेड़ अब वटवृक्ष बन गया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस का जुड़ाव वर्षों पुराना रहा है। संघ के 100 साल पूरा होने पर जब प्रधानमंत्री नागपुर स्थित आरएसएस के मुख्यालय में पहुंचे तो उन्होंने स्वयंसेवकों के निस्वार्थ सेवा भाव की जमकर तारीफ की। संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार और गुरुजी गोलवलकर को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। पीएम ने कहा कि संघ का 100 साल पहले बोया गया पेड़ अब वटवृक्ष बन गया है। यह साधारण वटवृक्ष नहीं है और अब यह भारत का अक्षय वट वृक्ष बन चुका है जो भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना को ऊर्जावान बना रहा है। राष्ट्र यज्ञ के इस पावन अनुष्ठान में मुझे आज यहां आने का सौभाग्य मिला। आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का ये दिन बहुत विशेष है। आज से नवरात्र का पवित्र पर्व शुरू हो रहा है। देश के अलग-अलग कोनों में आज गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरेह त्योहार भी मनाया जा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज भगवान झूलेलाल जी और गुरु अंगद देव जी का अवतरण दिवस भी है। इसी साल आरएसएस की गौरवशाली यात्रा का 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। आज इस अवसर पर मुझे स्मृति मंदिर जाकर पूज्य डॉ। साहब और पूज्य गुरुजी को श्रद्धांजिल अर्पित करने का सौभाग्य मिला है।


निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सुरंग में मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 10 श्रमिकों की मौत पर पीएम ने जताया शोक
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश को लिया हिरासत में
हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे KCP के 46 उग्रवादी, मणिपुर में शांति की नई उम्मीद
सीएम मोहन यादव का बड़ा वादा पूरा, UCC बिल विधानसभा से पास; जानिए आपके लिए क्या बदलेगा
5.10 अरब रुपये के हर्जाने की मांग से Vedanta की बढ़ी मुश्किलें
एमपी विधानसभा में UCC बिल पारित, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बड़ा कदम
इस्तीफे की मांग पर अड़े राहुल, पीएम आवास के बाहर जारी रहेगा धरना