रियलिटी शो में सफलता के बाद एक्ट्रेस ने ख़रीदा मुंबई में पहला घर
सोशल मीडिया पर जाना माना नाम और 'झलक दिखलाजा' विनर मनीषा रानी अपनी क्यूटनेस, बेबाक और अनोखे अंदाज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। मनीषा रानी का स्टाइल भी बाकी सितारों से काफी अलग है। सोशल मीडिया पर्सनालिटी से टीवी स्टार बनीं मनीषा रानी ने बिग बॉस ओटीटी 2 की प्रतियोगी बनकर सुर्खियां बटोरी थी। दो शो में काम करने के बाद ही वो स्टार हो गई और फिर उन्हें एक नया टीवी शो ऑफर हुआ। अब एक्ट्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन ही फैंस को खुशखबरी दी है। सालों से मनीषा मुंबई में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रही थीं। लंबे स्ट्रगल के बाद अब उन्होंने सपनों के शहर में अपना पहना सपनों का आशियाना खरीद लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी पोस्ट करते हुए दी है।
खास मौके पर दी खुशखबरी
नवरात्रि ने नए उत्सव, नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक है। एक्ट्रेस के लिए ये नवरात्रि काफी खास रही है। उन्होंने मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है। अपने चुलबुले व्यक्तित्व और मजेदार कंटेंट के लिए जानी जाने वाली मनीषा रानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने प्रशंसकों के निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। मनीषा ने लिखा, 'नवरात्रि का पहला दिन और आप सब के प्यार की वजह से मेरी मेहनत से कमाया हुआ मुंबई में मेरा पहला घर..ये सब आप सब लोगों की वजह से हुआ। बहुत-बहुत धन्यवाद। हर चीज के लिए धन्य महसूस कर रही हूं।'
जीता था ये शो
मनीषा रानी का नया घर गोरेगांव में है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 4.5 करोड़ से ज्यादा है। इस घर में बड़ी बालकनी और कई कमरे शामिल हैं। ऐसे में उनका ये नया घर काफी शानदार होने वाला है। बता दें, 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद मनीषा रान ने 'झलक दिखलाजा 11' में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की और विजेता बनकर उभरीं। उन्होंने 30 लाख का कैश प्राइड भी जीता था। एक ट्रॉफी और यस आइलैंड की यात्रा भी उन्हें मिली थी।
इस सीरीज में आएंगी नजर
अब इन दिनों मनीषा एक नए डांस रियलिटी शो में नजर आ रही हैं। इसके जज अरशद वारसी, फराह खान और मलाइका अरोड़ा हैं। इस शो का नाम 'हिप हॉप इंडिया सीजन 2' है। मनीषा का जलवा इस शो में भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा मनीषा, रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियता ड्रामा के साथ अपने आगामी शो 'हाले दिल' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जिसमें वह इंदु की भूमिका निभाएंगी। यह शो एक अनोखा कहानी कहने का अनुभव होगा। यह सीरीज ड्रीमियाता ड्रामा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगी।


बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ