लोकोमोटिव उत्पादन में बना नया कीर्तिमान, 1681 लोकोमोटिव का उत्पादन कर भारत ने अमेरिका और यूरोप को पीछे छोड़ा
भोपाल| देश में रेलवे लोकोमोटिव का उत्पादन बढ़कर 1681 हो गया है जो संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के कुल लोको उत्पादन से भी अधिक है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में देश के सभी लोकोमोटिव इकाइयों की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए रेलवे बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले साल भारत में 1472 लोकोमोटिव का उत्पादन हुआ था। इस तरह इस वर्ष पिछले साल की तुलना में 19% अधिक लोकोमोटिव का उत्पादन हुआ है।
मेड इन इंडिया की अवधारणा को मजबूत करने के उद्देश्य से लिए गए निर्णयों के आलोक में देश में लोकोमोटिव का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। 2004 से 2014 तक की अवधि में देश में कुल 4695 लोकोमोटिव का उत्पादन हुआ था जिसका राष्ट्रीय वार्षिक औसत 469.5 रहा जबकि 2014 से 2024 के बीच देश में 9168 रेलवे लोकोमोटिव का उत्पादन हुआ और वार्षिक औसत करीब 917 रहा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1681 लोकोमोटिव का उत्पादन हुआ है। इस वर्ष चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में 700, बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में 477, पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में 304, मधेपुरा में 100 और मरहौरा में 100 लोकोमोटिव का उत्पादन हुआ है। देश में सबसे अधिक लोकोमोटिव मालगाड़ियों को चलाने के लिए उत्पादित किए गए। वित्तीय वर्ष 2024-25 में बनाए गए 1681 लोकोमोटिव में WAG 9/9H लोकोमोटिव 1047, WAG 9HH लोकोमोटिव 7, WAG 9 Twin 148, WAP 5 लोकोमोटिव 2, WAP 7 लोकोमोटिव 272, NRC लोकोमोटिव 5, WAP 12 B लोकोमोटिव 100, WDG 4G/6G लोकोमोटिव 100 शामिल रहे।


सीमा सुरक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम, अमित शाह ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में TMC को नया झटका, चुनावी हार के बाद पार्षदों का इस्तीफा
भारत-इटली के बीच बढ़ेगी रणनीतिक साझेदारी, PM मोदी बोले- आतंकवाद पर समझौता नहीं
8वीं वेतन आयोग की तैयारी: फिटमेंट फैक्टर से मिनिमम बेसिक पे में बड़ा इजाफा संभव
मध्य प्रदेश में विकास का मेगा प्लान, भोपाल-इंदौर-उज्जैन बनेंगे आर्थिक ग्रोथ के केंद्र
14 रेलवे स्टेशन बने जंक्शन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा
मां की सर्जरी बनी वजह, उमर खालिद को हाईकोर्ट से मिली तीन दिन की राहत
सफल सूर्यास्त्र परीक्षण के बाद डिफेंस शेयर 27% चढ़ा, निवेशकों में उत्साह
सवारियां ज्यादा, लाइफ जैकेट कम! गौरीघाट में नियमों की उड़ रही धज्जियां
अभिषेक बनर्जी के प्रभाव वाले क्षेत्र में TMC की साख को झटका