मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तर भारत में हीटवेव के कारण सतर्क रहें
दिल्ली में लगातार पारा चढ़ रहा है। गर्मी के सितम से लोग परेशान होने लगे हैं। गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 39 डिग्री के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, रिज में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। पूर्वानुमान के अनुसार अगला हफ्ता झुलसाने वाला होगा। ऐसे में लोगों को अब झुलसाने वाली गर्मी से बचने की तैयारियां कर लेनी चाहिए। दिल्ली के अलावा यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इन इलाकों में हीटवेव का खतरा बढ़ रहा है।
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। 5 अप्रैल को भी गर्म और शुष्क हवाएं चलेंगी। इनकी गति 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, 6 से 9 अप्रैल तक राजधानी में झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। हवाएं कमजोर रहेंगी। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 से 42 और न्यूनतम तापमान 19 से 23 डिग्री तक रह सकता है। यानी दोपहर ही नहीं बल्कि सुबह में भी गर्मी का अहसास होगा।
अभी और बढ़ेगा गर्मी का कहर
स्काईमेट के अनुसार वीकेंड तक तापमान काफी बढ़ जाएगा। अगले हफ्ते में इस सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक पहुंच सकता है। 7 से 10 अप्रैल के बीच तापमान 40 डिग्री के निचले स्तर से ऊपर जा सकता है। 9 और 10 अप्रैल को बहुत हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 4 और 5 अप्रैल को तेज हवाएं चलेंगी। 6 अप्रैल के बाद निचले स्तर की हवाएं धीमी हो जाएंगी। 7 से 10 अप्रैल के बीच तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। हालांकि 9 और 10 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। अप्रैल के दूसरे हिस्से में गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जाएगा। इस दौरान गर्म हवाएं या लू भी चल सकती हैं।
यूपी में भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। हर दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी इलाकों में ज्यादा गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने वाला है। साथ ही धीरे-धीरे प्रदेश के अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होने के आसार जताए गए हैं। इसकी वजह से आगामी दिनों में प्रदेश में दिन और रात के समय गर्मी और बढ़ सकती है।
40 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान
अप्रैल में दिल्ली के तापमान का 40 डिग्री या उससे अधिक तक पहुंचना कोई असामान्य नहीं है। बीते 20 साल में (2005 से अब तक) केवल एक बार 2012 में अप्रैल में तापमान 40 का स्तर पार नहीं कर पाया था। अप्रैल 2012 एक विशेष साल था, जब पूरे महीने में सबसे अधिक तापमान 38.7 डिग्री ही रहा। आमतौर पर अप्रैल का आखिरी हफ्ता सबसे गर्म होता है। पिछले 20 साल में 11 बार अधिकतम तापमान 42 से अधिक और 3 बार तापमान 43 के पार रहा।
राजस्थान के कोटा में हल्की बारिश
राजस्थान के कोटा संभाग में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश हुई। गुरुवार सुबह 24 घंटे की अवधि में राज्य के कोटा संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई जबकि शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक बारिश खानपुर, झालावाड़ में दो मिलीमीटर हुई।
वहीं, कल राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.7 डिग्री सेल्सियस व निम्नतम न्यूनतम तापमान अलवर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


रोजगार मेले में PM मोदी का बड़ा कार्यक्रम, हजारों युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
पत्नी की मौत के बाद समर्थ सिंह फरार, अब सरेंडर कर दिया पुलिस को
कागजी ट्रांसफर का दौर खत्म, नई पॉलिसी से डिजिटल ट्रांसफर होगा नियम
संस्कृति, संगीत और रोमांच का संगम... बस्तर का फिश फेस्टिवल फिर होगा आयोजित
माउंट एवरेस्ट पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, नेपाल रूट से एक दिन में 274 लोग पहुंचे टॉप
तेल सप्लाई पर असर का खतरा! होर्मुज स्ट्रेट शुल्क मुद्दे पर ईरान-ओमान वार्ता
दो तिहाई बहुमत की रणनीति या सियासी अटकल? DMK को लेकर बढ़ी चर्चा
रेल मंडल में बड़े बदलाव, दिनेश कुमार कलामे बने मुख्य जिला आयुक्त स्काउट