एशिया कप जीत के जश्न के बाद गौतम गंभीर ने किया ऐसा काम, जो फैंस कर रहे हैं तारीफ
नई दिल्ली: एशिया कप जीतने के बाद टीम इंडिया अब अपने अगले मिशन में जुट गई है. और, उसी पर फोकस करने के इरादे से गौतम गंभीर अपनी पलटन के साथ दुबई से सीधे 1770 KM दूर आ गए हैं. अब सवाल है कि टीम इंडिया का अगला मिशन है क्या? तो उसका ताल्लुक वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से है, जो कि टीम इंडिया को अपनी मेजबानी में खेलनी है. इसी के लिए गंभीर और उनकी पूरी पलटन अहमदाबाद पहुंच चुकी है.
अहमदाबाद पहुंचे गंभीर, वेस्टइंडीज से सीरीज
हवाई मार्ग के जरिए दुबई से अहमदबाद की दूरी को लगभग 1770 किलोमीटर बताई जाती है. गौतम गंभीर ने अपनी पलटन यानी टीम इंडिया के पूरे सपोर्ट स्टाफ के साथ दुबई से इसी दूरी को तय किया है. ये सभी सोमवार की देर रात अहमदाबाद पहुंचे. अहमदाबाद पहुंचने पर गौतम गंभीर और उनके सपोर्ट स्टाफ का पूरा कुनबा तो दिखा ही, उसके अलावा कुलदीप यादव उन्हीं के साथ दिखे. ये सभी बस में सवार होकर एयरपोर्ट से टीम होटल के लिए गए.
अहमदाबाद में भारत-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है. ये सीरीज 2 मैचों की होगी, जिसके लिए वेस्टइंडीज की टीम पहले ही अहमदाबाद पहुंच चुकी है. टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के भी जल्दी ही अहमदाबाद में टीम को जॉइन करने की खबर है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में है. जबकि 10 अक्टूबर से दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जाएगा. भारत और वेस्टइंडीज इससे पहले 100 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसमें 23 भारत ने जीते हैं और 30 वेस्टइंडीज ने. वहीं 47 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. भारत में खेले 47 टेस्ट में भी फिलहाल पलड़ा 14-13 से जीत के साथ वेस्टइंडीज का भारी है. लेकिन, इस बार की सीरीज में ये नंबर चेंज हो सकता है.


निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सुरंग में मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 10 श्रमिकों की मौत पर पीएम ने जताया शोक
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश को लिया हिरासत में
हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे KCP के 46 उग्रवादी, मणिपुर में शांति की नई उम्मीद
सीएम मोहन यादव का बड़ा वादा पूरा, UCC बिल विधानसभा से पास; जानिए आपके लिए क्या बदलेगा
5.10 अरब रुपये के हर्जाने की मांग से Vedanta की बढ़ी मुश्किलें
एमपी विधानसभा में UCC बिल पारित, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बड़ा कदम
इस्तीफे की मांग पर अड़े राहुल, पीएम आवास के बाहर जारी रहेगा धरना