कोण्डागांव की योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की प्रतिभाशाली बालिका योगिता मंडावी ने जूडो खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालिका गृह, कोण्डागांव में पली-बढ़ी योगिता को उनकी उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा योगिता मंडावी को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में देशभर से चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, नवाचार, सामाजिक सेवा, कला एवं संस्कृति आदि में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि योगिता मंडावी ने कम उम्र में ही जूडो खेल में अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया है। मात्र 13 वर्ष की आयु में उन्होंने राज्य की श्रेष्ठ जूडो खिलाड़ी का दर्जा प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार पदक अर्जित कर अपनी निरंतर प्रगति और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगिता मंडावी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों की सफलता से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलती है। योगिता की उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, बल्कि बालिका गृह एवं बाल कल्याण संस्थाओं में रह रहे बच्चों के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत भी है। उन्होंने यह साबित किया है कि संसाधनों की सीमाएँ नहीं, बल्कि सपनों के प्रति लगन और परिश्रम ही सफलता का वास्तविक आधार है।


पेपर लीक को लेकर संसद में टकराव, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में भारी हंगामा
इस्तीफे की मांग पर नहीं झुका CJP, आज सरकार से होगी अहम चर्चा
नई परमाणु डील पर घमासान, अमेरिका और सऊदी अरब फिर सुर्खियों में
दिल्ली में अफगानिस्तान की मेजबानी में होगी भारत से टक्कर, तीन टी20 मैचों का ऐलान
स्विगी के स्टॉक में सुनामी, कंपनी की घोषणा के बाद शेयरों में जमकर बिकवाली
भारत की जीत के साथ श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड धमाका, धोनी का खास मुकाम किया पार
क्या विराट कोहली ने छात्र आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी? फैक्ट चेक में सामने आया पूरा सच
'राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं', 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च पर बोले रणबीर कपूर
ट्रेलर टलने पर फैली अफवाहों का सच, 'रामायण' और 'स्पाइडर-मैन' का क्या है कनेक्शन?
'भाई को राजनीतिक रूप से हाइजैक कर लिया गया'... सलमान खान के बयान पर छिड़ी बहस