उद्धव गुट ने खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा..........इस बार कांग्रेस मुक्त मुंबई का नारा चल रहा
मुंबई। बृह्नमुंबई महानगरपालिका चुनाव के कुछ दिनों पहले ही इंडिया गठबंधन में दरार पड़ती दिख रही है। शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) ने दो टूक कहा कि इस बार कांग्रेस मुक्त मुंबई का नारा चल रहा है। पार्टी ने कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी के गठबंधन पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही कांग्रेस पर पीठ में छुरा भोंकने के आरोप लगाए हैं। 15 जनवरी को बीएमसी सहित महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों में चुनाव होने हैं।
शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने हमारी पीठ में छुरा भोंका है। पहले भाजपा ने भोंका और अब कांग्रेस ने भोंका दिया है। ये महाराष्ट्र और मुंबई की जनता ने देखा है। कांग्रेस पार्टी केवल तुष्टिकरण की राजनीति चाहती है। जिस वंचित अघाड़ी से पूरे जीवन कांग्रेस लड़ती आई। आज उसी साथ खड़ी है और 60 से ज्यादा सीटें देकर वंचित अघाड़ी को बड़ा भाई बनाना चाह रही है। जबकि, वंचित के पास उम्मीदवार नहीं है पूरी मुंबई में।
उन्होंने कहा, किसी से नाम पूछ लो कि वंचित बहुजन अघाड़ी का क्या इतिहास है, तब मुंबई की जनता बता नहीं पाएगी। लेकिन उसी वंचित अघाड़ी के साथ कांग्रेस जा रही है। यह सब बड़ा मुंबई में खिलाफ षड्यंत्र हो रहा है और हमें लग रहा है कि ये सब भाजपा करा रही है। ये वंचित अघाड़ी हो या कांग्रेस हो, भाजपा की बी टीम बनकर जो काम कर रही हैं। इनका सूपड़ा 16 को साफ होगा। शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता दुबे ने कहा, एमवीए और इंडिया गठबंधन राज्य और केंद्र सरकार के लिए बना था। यह मुंबई महानगरपालिका का चुनाव है। इस चुनाव में राज और उद्धव ठाकरे साथ है। जो हमारे साथ आ रहा है, उसका स्वागत है।


सवारियां ज्यादा, लाइफ जैकेट कम! गौरीघाट में नियमों की उड़ रही धज्जियां
अभिषेक बनर्जी के प्रभाव वाले क्षेत्र में TMC की साख को झटका
IPL 2026: शुभमन गिल ने जीत का बताया राज, CSK कप्तान ने मानी टीम की कमियां
हमजा बुरहान की PoK में हत्या, पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी पर बरसी गोलियां
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, फैंस हैरान
भोजशाला परिसर में गूंजा शंखनाद, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच प्रशासन सतर्क
‘यलो आर्मी’ को शुभमन गिल ने कराया चुप, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
राजधानी में रविवार को जाम से जूझ सकते हैं लोग, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
फिल्म के रोमांटिक अंदाज पर फिदा हुए फैंस, कुछ यूजर्स ने बताई कमियां