नए साल के जश्न में खपाने की थी तैयारी, हरियाणा से आई 40 लाख की अवैध शराब जब्त; जानें कैसे खुली पोल
CG News: अंबिकापुर में आबकारी विभाग की उड़नदस्ता की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपए का शराब जब्त किया है. अवैध शराब हरियाणा राज्य से माफिया के द्वारा यहां ट्रांसपोर्ट के जरिए मंगाया गया था और नए साल में कोचियों के माध्यम से शराब ग्रामीण इलाकों में खपाए जाने की तैयारी थी इससे पहले यह बड़ी कार्रवाई हुई है.
अंबिकापुर में 40 लाख रुपये का अवैध शराब जब्त
आबकारी विभाग के संभागीय उड़न दस्ता टीम के अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि पिछले 1 महीने से लगातार अवैध शराब की बड़ी खेप दूसरे राज्य से यहां पहुंचने की जानकारी मिल रही थी. विभाग को एक कोचिया ही शराब की बड़ी डिलीवरी की जानकारी दे रहा था. इस पर आबकारी विभाग की टीम लगातार नजर बनाकर रख रही थी. इसी बीच पता चला कि अंबिकापुर से लगे क्रांतिप्रकाशपुर में सौरभ सिंह नामक व्यक्ति के गोदाम में हरियाणा राज्य का 300 पेटी शराब ट्रक के माध्यम से पहुंचा हुआ है और शराब को गोदाम में रखा गया है. इसकी जानकारी मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने सौरभ सिंह को पहले हिरासत में लिया और टीम उसे लेकर गोदाम पहुंची. जहां गोदाम में अभी तरीके से 300 पेटी अवैध अवैध शराब जब्त किया गया.
हरियाणा से पहुंची थी खेप
आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि इससे पहले भी सौरभ के कब्जे से पंजाब राज्य का करीब 30 लाख रुपए का शराब जप्त किया गया था, तब उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सौरभ उस समय फरार हो गया था. इसके बाद फिर से अवैध शराब के धंधे में लगा हुआ था.
जानकारी के अनुसार नए साल में शराब खपाने के लिए लाया गया था. एक दिन के भीतर ही पूरे शराब की डिलीवरी ग्रामीण इलाकों और छोटे-छोटे कोचियों को किए जाने का प्लानिंग था.


सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच