'प्रदर्शनकारियों पर हिंसा का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा'; ट्रंप ने ईरान को चेताया
तेहरान । ईरान में आर्थिक संकट के बीच जनता सड़क पर उतर आई है। राजधानी तेहरान से लेकर देश के कई शहरों में हिंसक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ विरोध के स्वर तेज हैं। देश की मुद्रा में लगातार गिरावट, भारी महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर लोग उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों की खबर सामने आ रही है, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। इस बीच ईरान में फैली अशांति को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी है।
हिंसा के बीच डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (02 जनवरी) को कहा कि अगर ईरानी अधिकारी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल करते हैं, तो संयुक्त राज्य अमेरिका जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में लिखा, "अगर ईरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाता है और उन्हें बेरहमी से मारता है, जो कि उनकी आदत है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका उनकी मदद के लिए आएगा। हम पूरी तरह से तैयार हैं।'
विरोध प्रदर्शन के बीच अब तक सात लोगों की मौत
ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी तेहरान में शुरू हुआ ये प्रदर्शन अन्य शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों तक पहुंच गया है। प्रदर्शनकारियों ने कई सड़कों को ब्लॉक कर दिया है। हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर चुके हैं। प्रदर्शन की शुरुआत तेहरान के ग्रैंड बाजार के दुकानदारों से हुई, जो धीरे धीरे देशव्यापी प्रदर्शन में बदल गया।


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर