यश की टॉक्सिक से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक रिवील, बोल्ड लुक में दिखीं; जानिए निभाएंगी कौन सा किरदार?
साउथ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म से कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा का लुक सामने आया है। अब तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।
बोल्ड अंदाज में दिखीं तारा सुतारिया
अभिनेता यश ने और फिल्म ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने तारा सुतारिया का लुक शेयर किया है। पोस्ट के साथ उनके किरदार का नाम भी शेयर किया गया है। इस फिल्म में वह रेबेका नाम का किरदार निभाएंगी। फिल्म ‘टॉक्सिक’ के नए पोस्टर में तारा सुतारिया ने हाथ में बंदूक ली हुई है। साथ ही उनका लुक भी बोल्ड है।
चर्चा में रहे कियारा से लेकर हुमा कुरैशी तक के लुक
‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने तारा सुतारिया से पहले नयनतारा, हुमा कुरैशी और कियारा आडवाणी के लुक भी शेयर किए थे। हर एक्ट्रेस का लुक बिल्कुल हटकर रहा। इन एक्ट्रेस के लुक देखकर लगता है कि फिल्म में उनके किरदार काफी स्ट्रॉन्ग हाेने वाले हैं।
कब रिलीज होगी यश की फिल्म
फिल्म 'टॉक्सिक' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। इसमें यश लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। यह एक मेगा बजट फिल्म है, इसे लेकर यश के फैंस काफी उत्साहित भी हैं। वैसे इस फिल्म का मुकाबला थिएटर में फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होने वाला है।


जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर