मध्यप्रदेश में खेलों की नई उड़ान, 12 जनवरी से यूथ गेम्स
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेलों का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है. सीएम मोहन यादव स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर यानी 12 जनवरी को खेलो एमपी यूथ गेम्स (Khelo MP Youth Games) का शुभारंभ करेंगे. खेल प्रतियोगिताएं 31 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री गेम्स के लोगो, मैस्कॉट, एंथम एवं आधिकारिक जर्सी का लोकार्पण करेंगे।
दर्शक देख सकेंगे 4K वॉटर प्रोजेक्शन
खेलो एमपी यूथ गेम्स के लॉन्चिंग इवेंट में देश में पहली बार दर्शक 4K वॉटर प्रोजेक्शन देख सकेंगे. देश में पहली बार किसी राज्य स्तरीय यूथ स्पोर्ट्स इवेंट की लॉन्चिंग फ्लोटिंग स्टेज पर की जाएगी. 4K वॉटर प्रोजेक्शन इस ऐतिहासिक समारोह का मुख्य आकर्षण होगा. इसका आयोजन बड़े तालाब पर किया जाएगा. इसके जरिए खेलो एमपी यूथ गेम्स की थीम, लोगो, विज़ुअल स्टोरी और खेल भावना को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
इन गेम्स में 28 खेलों को शामिल किया गया
खेलो एमपी यूथ गेम्स की चयन प्रक्रिया ब्लॉक स्तर से शुरू की जाएगी. इसके लिए ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं 12 से 16 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी. जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 से 20 जनवरी, संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं 21 से 25 जनवरी और आखिरी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 28 से 31 जनवरी 2026 तक होंगी. यूथ गेम्स के तहत कुल 28 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
प्रदेश के इन शहरों में होगा खेलों का आयोजन
ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और संभाग स्तर पर चयन प्रक्रिया के बाद राज्य के अलग-अलग शहरों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. भोपाल के इंदौर, जबलपुर, रीवा, शिवपुरी, ग्वालियर, सागर और नर्मदापुरम में खेल प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं।


युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर एक्शन पर टिप्पणी को लेकर विवाद, अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने