छत्तीसगढ़ में फिर ठंड का सितम, 16 जनवरी से बढ़ेगी ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बीते दिनों से मौसम स्थिर है, लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है. दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के चलते वातावरण में नमी बढ़ी है, जिसके कारण अगले करीब तीन दिनों तक तापमान में खास उतार-चढ़ाव नहीं होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस अवधि में ठंड और गर्मी दोनों ही लगभग स्थिर रहेंगी, लेकिन इसके बाद हवाओं की दिशा में बदलाव होते ही तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जाएगी.
सरगुजा में सबसे ज्यादा ठंड
उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में ठंड का असर सबसे ज्यादा नजर आ रहा है. बलरामपुर-रामानुजगंज और सरगुजा अंचल में सर्दी ने लोगों को खासा परेशान किया है. बीते 24 घंटों में इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बस्तर क्षेत्रों में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इसके विपरीत, मध्य छत्तीसगढ़ में फिलहाल ठंडी हवाओं से कुछ राहत बनी हुई है.
16 जनवरी के बाद बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 जनवरी से प्रदेशभर में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट सकती है. रात का तापमान सामान्य से नीचे जाने के साथ कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं.


राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
'कॉकरोच आंदोलन' समाप्त, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा