BU में फाइल चोरी का बड़ा खुलासा....विधायक आरिफ मसूद के IPC कॉलेज सहित 6 कॉलेजों के दस्तावेज गायब
MP News: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय फाइल चोरी मामला इन दिनों मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक आरिफ मसूद के इंदिरा प्रदर्शनी कॉलेज (IPC) सहित करीब आधा दर्जन कॉलेजों की महत्वपूर्ण फाइलें विश्वविद्यालय से गायब हो गई हैं। हैरानी की बात यह है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा IPC कॉलेज की मान्यता पिछले साल समाप्त किए जाने के बावजूद, विश्वविद्यालय अब तक इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं कर सका।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर समर बहादुर सिंह ने एक सप्ताह पहले संबंधित विभागों को फाइलें तलाशने के निर्देश दिए थे। तीन दिन की अंतिम समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुए। ऐसे में अब एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
IPC कॉलेज से जुड़ा मामला पहले ही हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पास मूल फाइलों का न होना पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है। IPC के अलावा बीएड कॉलेज समेत कई अन्य शिक्षण संस्थानों की फाइलें भी लापता बताई जा रही हैं। वहीं, कॉलेज संचालकों द्वारा विश्वविद्यालय पर मान्यता देने का दबाव बनाए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
इस बरकतउल्ला विश्वविद्यालय फाइल चोरी मामले में कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं के गायब होने का खुलासा भी हुआ है। भोपाल जिला न्यायालय और जबलपुर हाईकोर्ट में लंबित प्रकरणों से जुड़ी फाइलें भी विश्वविद्यालय में उपलब्ध नहीं हैं। दस्तावेज नहीं मिलने की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, कुछ प्रोफेसर और अधिकारियों ने सेमिनार और कार्यशालाओं के नाम पर लिए गए लाखों रुपये का समायोजन नहीं किया। रिटायरमेंट के बाद भी नो ड्यूज नहीं लिया गया और वसूली से बचने के लिए फाइलें गायब करने की आशंका जताई जा रही है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय फाइल चोरी मामला अब प्रशासनिक लापरवाही से आगे बढ़कर आपराधिक जांच की ओर बढ़ता दिख रहा है।


प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट