IND vs NZ Raipur: टी-20 मैच को लेकर ट्रैफिक रूट प्लान जारी, एंट्री नियम सख्त
IND vs NZ Raipur : आज रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच को लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और दर्शकों की सुविधा के लिए विस्तृत ट्रैफिक रूट प्लान भी जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने इस बार कुछ नए नियम लागू किए हैं। सबसे अहम नियम यह है कि फर्स्ट इनिंग के बाद स्टेडियम में किसी भी दर्शक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दोनों टीमें 22 जनवरी को दोपहर 2:10 बजे चार्टर्ड विमान से रायपुर पहुंचीं, हालांकि इस बार वनडे मैच जैसी भारी भीड़ नहीं देखी गई।
रायपुर शहर से स्टेडियम जाने वाले दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नवा रायपुर मार्ग से होकर सत्य सांई अस्पताल और सेंध तालाब पार्किंग में वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे। बिलासपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग-भिलाई, महासमुंद, सरायपाली और जगदलपुर-धमतरी से आने वालों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं, जिनसे होकर दर्शक निर्धारित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे।
यातायात व्यवस्था के तहत 23 जनवरी को शाम 5 बजे से रात 1 बजे तक नया रायपुर के प्रवेश मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
सुरक्षा कारणों से स्टेडियम में कई वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। शराब, सिगरेट, गुटखा, पानी की बोतल, टिफिन, छाता, बैट, चाकू, कांच के कंटेनर, बैग, कैमरा, स्प्रे और अन्य संदिग्ध वस्तुएं अंदर नहीं ले जाई जा सकेंगी। केवल बच्चों के खाने-पीने की सीमित सामग्री की अनुमति होगी।
प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग और पार्किंग का ही उपयोग करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि मैच का आनंद सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से लिया जा सके।


राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक