2 दिन में 2.80 गुना सब्सक्राइब, GMP अभी से दिखा रहा ₹151 पर लिस्टिंग, IPO पर दांव लगाने का आखिरी मौका
केआरएम आयुर्वेद पर दांव लगाने का आज आखिरी मौका है। पहले दो दिन में कंपनी के आईपीओ को 2.80 गुना सब्सक्राइब किया गया है। क्यूआईबी कैटगरी में आईपीओ को जीरो गुना और एनआईआई कैटगरी में 4.44 गुना सब्सक्राइब किया गया है। बता दें, रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 3.68 गुना सब्सक्राइब किया गया है। निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट में भी यह आईपीओ अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
क्या है जीएमपी?
केआरएम आयुर्वेद ग्रे मार्केट में आज 16 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आज का जीएमपी 11.85 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। अगर ऐसा हुआ तो कंपनी की लिस्टिंग 151 रुपये के लेवल पर हो सकती है। केआरएम आयुर्वेद एसएमई आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 21 रुपये रहा है। वहीं, सबसे कम जीएमपी जीरो रुपये रहा है।
33वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, होगा 1 शेयर पर 22 रुपये का फायदा
क्या है साइज?
केआरएम आयुर्वेद आईपीओ का साइज 77.49 करोड़ रुपये का है। कंपनी का यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 57 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी।
क्या है प्राइस बैंड?
इस एसएमई आईपीओ का प्राइस बैंड 128 रुपये से 135 रुपये प्रति शेयर निर्धारित है। कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। लेकिन रिटेल निवेशकों को कम से कम 2000 शेयरों पर दांव लगाना होगा। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग एनएसई एसएमई में होगी।
कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 20.81 करोड़ रुपये
एंकर निवेशकों के लिए केआरएम आयुर्वेद आईपीओ 20 जनवरी 2026 को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 20.82 करोड़ रुपये जुटाए थे। एंकर निवेशकों को जारी होने वाले 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड महज 30 दिन का है। बाकि बचे 50 प्रतिशत का लॉक इन पीरियड 90 दिन का है।नेक्सजेन फाइनेंशियल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।


राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक