अवैध खनन और हमले के मामले में माइनिंग माफिया पर 3.24 करोड़ की पेनाल्टी
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में अवैध खनन और खनिज के अवैध परिवहन की जांच के दौरान सरकारी अमले पर हमले के मामले में माइनिंग माफिया के खिलाफ 3 करोड़ 24 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है। यह कार्रवाई खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त जांच के बाद की गई है।
जांच में सामने आया कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से गिट्टी और एम सैंड का स्टॉक किया गया था। जिन खसरों पर खनन की अनुमति दी गई थी, उनके अलावा अन्य जमीनों पर भी अवैध उत्खनन किया जा रहा था। घाघरा क्षेत्र में खसरा नंबर 63 में खनन की अनुमति थी, लेकिन खसरा नंबर 64/1, 64/2 और 65 में भी माइनिंग की गई। इसी तरह निर्माण कार्य में लगी आईएससी कंपनी को खसरा नंबर 112 में खनन की मंजूरी थी, जबकि कंपनी द्वारा खसरा नंबर 110, 111, 113 और 117 में भी खुदाई की गई।
संयुक्त जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि खनिज नियमों का गंभीर उल्लंघन किया गया है। इसके आधार पर संबंधित माइनिंग माफिया पर भारी आर्थिक दंड लगाया गया है।
यह था पूरा मामला
मानेगांव क्षेत्र में 9 जनवरी को अवैध खनन की चेकिंग के दौरान माइनिंग माफिया रोहित जैन ने सरकारी अमले का घेराव किया था। इस दौरान कर्मचारियों को हाइवा से कुचलने की कोशिश की गई और बीच सड़क पर कार अड़ाकर जांच टीम को रोका गया। आरोप है कि हाइवा चालक को सरकारी कर्मचारियों को कुचलने की धमकी भी दी गई। घटना के समय माइनिंग विभाग की टीम एम सैंड और गिट्टी से लोड हाइवा जब्त कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की गई है।


राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक