300 करोड़ के करीब पहुंची बॉर्डर-2 की वर्ल्डवाइड कमाई, आमिर खान की फिल्म को
‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर किसी तूफान से कम साबित नहीं हो रही है। फिल्म न केवल दर्शकों का दिल जीत रही है, बल्कि कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को धूल भी चटा रही है। जी हां, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ ने आमिर खान और कार्तिक आर्यन की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
अभी तक कितनी हुई है ‘बॉर्डर 2’ की कमाई?
अपने चार दिन के एक्सटेंडेड वीक में ‘बॉर्डर 2’ ने 180 करोड़ कमाए। फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं इसलिए मंगलवार के दिन भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में 19.50 करोड़ से ज्यादा नेट कमाई की। मतलब पांच दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 199.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो पांच दिनों के बाद फिल्म ने 275 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
फिल्म ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। महज पांच दिन में ‘बॉर्डर 2’ ने आमिर खान और कार्तिक आर्यन की फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है।
फिल्म कलेक्शन
बॉर्डर 2 (सनी देओल) 275 करोड़ रुपये
सितारे जमीन पर (आमिर खान) 267.34 करोड़ रुपये
भूल भुलैया 2 (कार्तिक आर्यन) 265.5 करोड़ रुपये
अब इन फिल्मों पर है ‘बॉर्डर 2’ की नजर
अब फिल्म की नजर ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ (इंडिया नेट - 212.73 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 358.83 करोड़ रुपये) और विकी कौशल की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ (इंडिया नेट - 244.14 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 341.75 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड्स पर है। उम्मीद जताई जा रही है कि गुरुवार सुबह तक ‘बॉर्डर 2’ 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा भी पार कर लेगी और दूसरे वीकेंड के खत्म होने तक इन फिल्मों को पछाड़ देगी।
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस
अब आएगी ‘बॉर्डर 3’
फिल्म की सक्सेस को देखते हुए प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने एक बड़ा धमाका किया है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इस फ्रैंचाइजी का अगला हिस्सा यानी ‘बॉर्डर 3’ पर जल्द काम शुरू होगा।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान