बस एक पारी की बात है... खराब फॉर्म के बावजूद संजू सैमसन के साथ खड़ी है टीम इंडिया, कोच का बयान
संजू सैमसन ने भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन मैचों में रन नहीं बनाए हों, लेकिन टीम मैनेजमेंट चौथे मैच में भी उनका समर्थन करने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम केगेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मंगलवार को संघर्ष कर रहे संजू सैमसन पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह सलामी बल्लेबाज फॉर्म और आत्मविश्वास हासिल करने से बस एक अच्छी पारी दूर है।सैमसन ने अब तक तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 16 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 10 रहा है। वहीं, अन्य शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जैसे अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबदबा रहा।न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच की पूर्व संध्या पर मोर्कल ने कहा, ‘‘संजू बस एक पारी दूर हैं, जिससे उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा और उनका फॉर्म में वापसी हो जाएगी। हमारे लिए विश्व कप की तैयारी के लिहाज से यह जरूरी है कि खिलाड़ी सही समय पर अपनी फॉर्म हासिल करें। वह अच्छी तरह अभ्यास कर रहे हैं और गेंद को बहुत अच्छे से मार रहे हैं। ’’हालांकि, यह वैकल्पिक नेट सत्र था, लेकिन सैमसन ने 30 मिनट से अधिक समय तक अभ्यास किया। उन्होंने अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक और ‘साइड-आर्म’ गेंदबाज रघु जैसे कई गेंदबाजों का सामना किया। शुरुआती कुछ मिनटों की जद्दोजहद के बाद सैमसन का जाना-पहचाना अंदाज देखने को मिला और उन्होंने गेंदों को एसीए-वीडीसीए स्टेडियम के चारों ओर दूर-दूर तक भेजा।इसके बाद केरल के इस बल्लेबाज ने नेट्स के किनारे मुख्य कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक के साथ लंबी बातचीत की, जबकि श्रेयस अय्यर अपना अभ्यास जारी रखे हुए थे। दोनों कोच सैमसन को कुछ बातें समझाते दिख रहे थे। वहीं, मोर्कल उनकी फॉर्म को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं दिखे और उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत प्रदर्शन से ज्यादा टीम की जीत मायने रखती है।उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसके लिए बस समय की बात है कि वह स्कोरबोर्ड पर अपना खाता खोल ले, लेकिन मुख्य बात यह है कि टीम जीत रही है और यही सबसे जरूरी है। इस समय हम इस सीरीज में 3-0 से आगे हैं और लड़के बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। विश्व कप शुरू होने से पहले हमारे पास अभी कुछ मैच और हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि संजू अपनी फॉर्म हासिल कर लेंगे।’’


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान