धान खरीदी में बड़ी राहत: किसानों को 5–6 फरवरी तक अतिरिक्त मौका
Paddy Procurement Chhattisgarh : राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर धान खरीदी प्रक्रिया में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रदेश के किसानों को धान विक्रय के लिए अतिरिक्त दो दिन, यानी 5 और 6 फरवरी 2026 तक की अनुमति प्रदान की गई है। यह फैसला उन किसानों के लिए राहतभरा साबित होगा, जो विभिन्न कारणों से तय समय पर धान नहीं बेच पाए थे।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार तीन श्रेणियों के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान बेच सकेंगे। पहली श्रेणी में वे किसान शामिल हैं, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनका सत्यापन नहीं हो सका। दूसरी श्रेणी में ऐसे किसान हैं, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया और सत्यापन के बाद उनके पास धान पाया गया। वहीं तीसरी श्रेणी में वे किसान आते हैं, जिन्हें 28, 29 और 30 जनवरी 2026 को टोकन मिला था, लेकिन किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर सके।
किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने बारदाना और हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इससे खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था की स्थिति से बचा जा सकेगा और प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी होगी।
यह निर्णय राज्य सरकार की किसान-हितैषी सोच को दर्शाता है। यह कदम न केवल किसानों की उपज के सुरक्षित विक्रय को सुनिश्चित करता है, बल्कि उनकी आर्थिक सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है। अतिरिक्त समय मिलने से हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।


दिल्ली प्रदर्शन का असर सुप्रीम कोर्ट तक, मेट्रो स्टेशन बंद मामले में CJI की चेतावनी
BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बवाल, हिंसा के दौरान 16 पुलिसकर्मी घायल, इलाके में तनाव
होर्मुज संकट के बाद नया खतरा, बाब-अल-मंदेब बना वैश्विक चिंता का केंद्र
बरगी के सालीवाड़ा में खूनी वारदात, दो पक्षों के टकराव में युवक की मौत
थलापति विजय की 'जन नायकन' पर बड़ा विवाद, लीक से 150 करोड़ के नुकसान का दावा
नगर निगम की अनदेखी से नाराज लोग, योजनाओं और समस्याओं को लेकर लगा रहे चक्कर
कनाडा पर टैरिफ की मार, वैश्विक बाजार में भारत की बढ़ सकती है हिस्सेदारी
प्रदर्शन पर बढ़ा सियासी घमासान, CJP ने पुलिस की चोटों पर दिया बयान
सियासी घमासान के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार का बड़ा संकेत
मेक इन इंडिया को नई ताकत, HAL-Safran समझौते के बाद भारत बनेगा एयरो इंजन निर्माण का केंद्र