MP शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बोर्ड पैटर्न पर होंगी परीक्षाएं
भोपाल। मध्य प्रदेश में 8वीं तक के एग्जाम शुरू होने वाले हैं. एमपी में बोर्ड पैटर्न पर ही 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी. शिक्षण सत्र 2025-26 की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी. शासकीय, अशासकीय और मदरसा स्कूलों के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे. राज्य शिक्षा केंद्र ने मंगलवार को इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
प्रदेश भर में बनाए गए 12 हजार 920 परीक्षा केन्द्र
मध्य प्रदेश में 12 हजार 920 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर लगभग 25 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे. इसको लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने मंगलवार को दिशा निर्देश भी जारी किए हैं. इस साल 1 लाख 10 हजार 615 शासकीय, निजी शालाओं एवं मदरसों के लगभग 24 लाख 90 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इसमें से 522 निजी विद्यालयों के 20 हजार 736 विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार भाषा विषय के पृथक प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं।
पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों का सत्यापन
पोर्टल से विद्यार्थियों का सत्यापन, परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण, केन्द्राध्यक्षों की मैपिंग, सामग्री वितरण, रोल नंबर और प्रवेश पत्र जारी करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इसके साथ ही उपस्थिति दर्ज करने, मूल्यांकन कार्य और अंकसूची जारी करने की व्यवस्था भी इसी पोर्टल से की जाएगी. परीक्षा में 86 हजार 109 शासकीय शालाओं, 23 हजार 980 अशासकीय शालाओं एवं 525 मदरसों के विद्यार्थी भाग लेंगे।


दिल्ली मेट्रो पर सुरक्षा का असर, कई स्टेशनों की सेवाएं रहेंगी प्रभावित
गरीबी ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, आम जनता पर बढ़ा आर्थिक बोझ
सड़क सुरक्षा पर हाईकोर्ट गंभीर, आवारा मवेशियों के मुद्दे पर सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
पकौड़े खाने का है मन? बिना तेल वाली ये रेसिपी बना देगी दिन खास
संसद का कामकाज फिर बाधित, विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदन स्थगित
प्राचीन कब्र की खोज से इतिहास में हलचल, वैज्ञानिकों को मिले अहम सुराग
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Nestle India ने मारी बाजी, जून तिमाही में मुनाफा बढ़कर ₹959 करोड़ पहुंचा
छात्र आंदोलन पर नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा, दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप