इंदौर में संवेदनशीलता की मिसाल बनी पुलिस, बड़ा हादसा टला
इंदौर |मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक के लिए पुलिस फरिश्ता बनकर आई. तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित पंचम की फेल क्षेत्र में गुरुवार शाम एक युवक तनाव और पारिवारिक विवाद के चलते खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तुकोगंज थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने उसकी जिंदगी बचा ली. सूचना मिलते ही बीट जंजीरवाला के जवान मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की जमकर सराहना हो रही है.
काफी समय से पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में था
जानकारी के मुताबिक सोनू (लगभग 26-27 वर्ष) पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव में था. पत्नी के अलग हो जाने से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. गुरुवार को उसने नशे की हालत में खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. आसपास के लोगों ने स्थिति भांपकर तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही बीट जंजीरवाला में तैनात प्रधान आरक्षक निर्मल बघेल और आरक्षक मालवीय बिना देर किए मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने समझदारी और धैर्य से काम लेते हुए युवक को शांत कराया और सुरक्षित किया. साथ ही परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग करवाई गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर पुलिस कुछ मिनट भी देर करती तो बड़ा हादसा हो सकता था. जवानों की तत्परता से एक परिवार उजड़ने से बच गया.
मानसिक तनाव में है युवक
तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव के मुताबिक हमारी टीम ने तुरंत रिस्पॉन्स दिया. युवक मानसिक तनाव में था, उसे समझाइश देकर परिवार के सुपुर्द किया गया है. पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए भी प्रतिबद्ध है.


सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच