भोपाल में किन्नर भी नहीं सुरक्षित, दिन-दहाड़े हो गया कांड, किन्नरों ने घेरा थाना
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अब किन्नर भी सुरक्षित नहीं है. यहां दिन दहाड़े एक किन्नर को बीच रोड पर लूट लिया गया और मारपीट कर आरोपी फरार भी हो गए. इसी बीच जानकारी सामने आई कि पीड़ित किन्नर से गोल्ड चेन की लूट करने वाले आरोपी दूसरे किन्नरों द्वारा भेजे गए थे. दिन दहाड़े घटी इस घटना ने कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. शहर में किन्नरों के आपसी झगड़ों के मामले बढ़ते जा रहे हैं और अब बात लूटपाट और जानलेवा हमलों तक जा पहुंची है.
बधाई के लिए जा रहे थे किन्नर तभी हुआ हमला
शुक्रवार को ये घटना भोपाल के मंगलवारा क्षेत्र में घटी. यहां किन्नर पल्लवी के साथ सरेआम मारपीट और लूट की वारदात हुई. पुलिस के मुताबिक ये किन्नरों की वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है. पीड़ित किन्नर पलल्वी अपने साथियों के साथ लालघाटी विजय नगर बधाई मांगने जा रही थी, तभी पुल पर दो मोटरसाइकल सवार आए और पल्ल्वी का रास्ता रोककर मारपीट की और उसके बाद इसकी सोने की चैन लूट कर फरार हो गए.
किन्नरों के दूसरे ग्रुप पर हमला करवाने के आरोप
आरोप हैं कि किन्नरों के काजल ठाकुर ग्रुप के शाहरुख ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद मंगलवारा इलाके के कई किन्नर कोहेफिजा थाने पहुंच गए और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. पुलिस ने लूटपाट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली है. इस वारदात को लेक किन्नर पल्लवी व देवीरानी ने बताया, '' हम अपने साथी के साथ बधाई मांगने लालघाटी जा रहे थे. रास्ते में शाहरूख आया और धमकी देते हुए कहा कि जो भी मांग रही ही उसका हिस्सा चाहिए और मारपीट कर चेन छीनकर चला गया. शाहरुख काजल किन्नर के लिए काम करता है.''
शाहरुख नाम के युवक को खोज रही पुलिस
इधर कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया, '' मारपीट की घटना सामने आई है शाहरुख नाम के युवक का नाम आया है. किन्नरों के दो गुटों में पुराना विवाद चल रहा है. एफआईआर हो गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.'' वहीं, इस पूरी घटना के सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं. पुलिस का दावा है की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और जो भी इसमें दोषी होगा उसपर भी कड़ी कार्रवाई होगी.


सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच