धूप हुई तेज, रातें ठंडी—छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न
रायपुर | छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है. नमीयुक्त हवा का प्रभाव बढ़ने के बाद शहर में दिन का तापमान रात से दोगुना हो गया है. अगले दो से तीन दिन तक बढ़ोतरी होने की संभावना है और चार डिग्री नीचे दर्ज किए जा रहे अंबिकापुर के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है.छत्तीसगढ़ में रात के मुकाबले दिन गर्मी राज्य में आने वाली हवा अपनी दिशा बदल-बदलकर प्रवेश कर रही है. इसकी वजह से कभी तापमान में कमी तो कभी बढ़ोतरी महसूस हो रही है. आने वाले दिनों में हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से रात के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है. अब दिन में ठंड वाली स्थिति पूरी तरह गायब हो चुकी है और रात का मौसम भी सामान्य हो चुका है.
बीते दिनों कैसा रहा प्रदेश का मौसम?
पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क दर्ज किया गया. कहीं भी वर्षा नहीं हुई और आसमान साफ रहा. मौसम विभाग के अनुसार, किसी भी साइनो सिस्टम की सक्रियता नहीं है, जिससे मौसम में अचानक बदलाव की संभावना कम है.
अंबिकापुर सबसे ठंडा
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. इससे स्पष्ट है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में अभी भी ठंड का असर बना हुआ है.
कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?
रायपुर में आज मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है.


वायरल सेलिब्रेशन पर वैभव सूर्यवंशी का खुलासा, बोले- यह संदेश उसी के लिए था
इजरायल में भारतीय समुदाय को झटका, मजदूर की हत्या के बाद शुरू हुई जांच
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
मॉस्को हादसे में बाल-बाल बचीं अन्ना, पावर बैंक की बैटरी बनी मुसीबत
विपक्ष के तेवर तीखे, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच संसद में गतिरोध
वित्तीय अनुशासन पर CAG की टिप्पणी, बड़े बजट का उपयोग नहीं कर पाए विभाग
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भेजा गया जेल
मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल, भोजपुरी स्टार को देखकर बोलीं- 'बहुत घिनौनी हरकत है'
पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज की नई टेस्ट टीम, स्टार गेंदबाज बाहर होने से चौंके फैंस