डिविजनल आईटीआई भोपाल के टर्नर ट्रेड के छात्र साजन विश्वकर्मा का हुआ मैनिट में चयन
भोपाल : डिविजनल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भोपाल के टर्नर ट्रेड के वर्ष 2024 उत्तीर्ण छात्र साजन विश्वकर्मा का मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में एयरोनॉटिक्स अनुसंधान एवं विकास बोर्ड–रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (एआर एंड डीबी–डीआरडीओ) द्वारा प्रायोजित अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत चयन हुआ है।
साजन विश्वकर्मा को प्रयोगशाला सहायक के पद पर चयनित किया गया है। अभ्यर्थी का चयन तकनीकी ज्ञान, प्रायोगिक दक्षता तथा साक्षात्कार के आधार पर किया गया है।साजन विश्वकर्मा को 23 हजार रु. प्रतिमाह मानदेय के साथ 18 प्रतिशत मकान किराया भत्ता प्रदान किया जाएगा।
संस्थान के प्रशिक्षकों ने बताया कि यह उपलब्धि आईटीआई विद्यार्थियों को दी जा रही कौशल आधारित शिक्षा की गुणवत्ता को प्रमाणित करती है। औद्योगिक तथा उच्च शैक्षणिक संस्थानों में आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं के लिए निरंतर विस्तृत हो रहे अवसरों का यह सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि साजन की सफलता अन्य प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगी ।प्रदेश के आई टी आई के प्रशिक्षणार्थी समर्पण, तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक प्रशिक्षण के बल पर राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं में भी चयनित हो रहे हैं।


प्रदर्शन विवाद पर बढ़ी कानूनी हलचल, CJI को लिखे पत्र में रखी गई अहम दलीलें
काजल अग्रवाल ने सुनाया अनोखा फैन मोमेंट, टैटू दिखाने की हरकत ने किया हैरान
हेट क्राइम या सामान्य हमला? न्यूयॉर्क पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
ट्रेन में चोरी का खुलासा, GRP ने यूपी के आरोपी को दबोचा
पहली फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी का इमोशनल बयान, बताया किसके लिए था खास जश्न
भारी बारिश से बेहाल गुवाहाटी, प्रशासन अलर्ट पर और लोग परेशान
करोड़ों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, PF खाते में जमा हुआ ब्याज का अमाउंट
कच्चे तेल की राजनीति या कूटनीतिक टकराव? ईरान-सऊदी तनाव पर नया दावा
पेपर लीक रोकने में नाकामी पर SC का सवाल, केंद्र से मांगा ठोस रोडमैप
टीम इंडिया दूसरे टी20 में उतरेगी जीत की तलाश में, जानें कब शुरू होगा मैच