खाकी के नाम पर वसूली! TI के इशारे पर अवैध उगाही कर रहे थे पुलिसवाले, रंगे हाथों पकड़े जाने पर गाज गिरी
बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र में गांजा तस्कर से अवैध उगाही और वसूली के मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने हेडकांस्टेबल प्रकाश दुबे और आरक्षक सोमेश्वर को सस्पेंड कर दिया है। मामला उस समय सामने आया जब हवलदार ने 500 ग्राम गांजा के साथ तस्कर के नाबालिग बेटे को पकड़ा था, लेकिन इसके बाद कथित रूप से 80 हजार रुपए लेकर मामला रफादफा कर दिया गया।
एसएसपी रजनेश सिंह ने टीआई नरेश चौहान को फटकार लगाते हुए जवाब मांगा। बताया गया कि सभी थाना प्रभारियों को नशे की सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी अभियान के तहत कोटा पुलिस की टीम ने रानीसागर गांव में एक तस्कर के घर दबिश दी। हालांकि, तस्कर फरार हो गया। तलाशी में एक गांजा का पौधा और करीब 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस दौरान पुलिस ने तस्कर के 13 वर्षीय बेटे को पकड़ लिया।
सूत्रों के अनुसार, टीआई के कहने पर हवलदार प्रकाश दुबे और आरक्षक सोमेश्वर ने नाबालिग को छोड़ दिया। लेकिन इसी बहाने उन्होंने तस्कर के परिवार से अवैध वसूली की और 80 हजार रुपए लिए। टीआई नरेश चौहान ने बताया कि उन्हें इस अवैध लेनदेन की जानकारी नहीं थी।
एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले की जांच की और पाया कि नाबालिग को छोड़ने और पैसों के लेनदेन में हवलदार और आरक्षक शामिल थे। इस पर दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि टीआई को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की टीम अभी भी गांजा तस्कर की तलाश में लगी हुई है और सभी जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।


राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक