मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
भोपाल : पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर ए.साईं मनोहर के निर्देशानुसार साइबर अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर पर “ऑपरेशन मैट्रिक्स (Mule Account Tracking, Removal & Investigation Exercise)” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी पुलिस ने विगत एक सप्ताह मे सायबर अपराधियों के विरुद्ध 04 एफआईआर दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अपराध मे प्रयुक्त 29 मोबाइल, 07 चार पहिया वाहन, एक मोटर सायकल, 01 लाख 20 हजार रुपये नगद, 07 बैंकों की पास बुक, 16 एटीएम कार्ड, तथा सिम कार्ड सहित लगभग 01 करोड़ 07 लाख रूपये की संपत्ति जब्त की है।
यह कार्यवाही पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के पर्यवेक्षण में गठित 09 टीमों द्वारा की गई।
उक्त गिरोह महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील चैट करता था, उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर लेता था तथा स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर दुष्कर्म एवं चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराधों में फंसाने की धमकी देकर तथाकथित “डिजिटल गिरफ्तारी” का भय उत्पन्न कर केस सेटलमेंट के नाम पर अवैध वसूली करता था। कार्रवाई के दौरान क्रेडिट कार्ड से अवैध निकासी , फर्जी लोन स्वीकृति एवं अन्य वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों का भी खुलासा हुआ है। गिरोह द्वारा HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY एवं COMET जैसी ऑनलाइन एप्लीकेशनों का उपयोग कर लोगों को जाल में फंसाया जाता था।
मध्यप्रदेश पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से वीडियो कॉल, अश्लील चैट या निजी जानकारी साझा न करें तथा यदि कोई स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर डिजिटल गिरफ्तारी या आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी देता है तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें। प्रदेश में साइबर अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर एक्शन पर टिप्पणी को लेकर विवाद, अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं