चेहरे पर लाना है नेचुरल ग्लो, तो बस लगाना होगा ये फेस मास्क
Beauty Tips: किसी भी स्पेशल मौके पर हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा दमकता और आकर्षक दिखे. आजकल की व्यस्त लाइफ में धूल-मिट्टी, प्रदूषण और तनाव का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर पड़ता है. इसकी वजह से त्वचा बेजान और रूखी दिखने लगती है. ऐसे में आत्मविश्वास की भी कमी हो जाती है. चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट या फिर पार्लर ट्रीटमेंट का भी सहारा लेते हैं. हालांकि कई बार इसके साइड इफेक्ट भी होते हैं. आपको अगर एक रात में चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाना चाहते हैं तो घरेलू फेस मास्क बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. आपको घर पर बेसन से बने फेस मास्क को बनाने और इस्तेमाल का तरीका बताते हैं|
बेसन फेस मास्क बनाने की सामग्री
1 चम्मच बेसन
1 चम्मच दही
1 चम्मच शहद
2–3 बूंद नींबू का रस
एक चुटकी हल्दी
बेसन फेस मास्क लगाने का तरीका
बेसन फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बाउल लें|
फिर उसमें बेसन, दही, शहद, नींबू का रस और हल्दी मिक्स करके चिकना पेस्ट तैयार कर लें|
अब आप चेहरे को फेस वॉश से साफ करके हल्का सा पोछें|
इस पेस्ट को आप पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगा लें|
अब इसे 15-20 मिनट सूखने दें|
इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए इसे धो लें|
|


एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद