चार मरीज भर्ती, हालात स्थिर: एमवाय अस्पताल में इलाज जारी
इंदौर|बीते दिनों भागीरथपुरा क्षेत्र दूषित पानी की वजह से चर्चा में रहा था अब यहां एक और नया स्वास्थ्य से जुड़ा मामला सामने आया है. भागीरथपुरा में जन्मदिन की पार्टी में दाल-बाफले खाने के बाद 30 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. इन सभी लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल इलाज के लिए ले जाना पड़ा. इन 37 में 6 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं|
दाल-बाफले और लड्डू खाकर लोग हुए बीमार
जानकारी के मुताबिक भागीरथपुरा की शुक्ला गली में आकाश मुक्शिया के बेटे का जन्मदिन शनिवार को मनाया गया. कार्यक्रम में उन्होंने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया. इस आयोजन में दाल-बाफले, लड्डू सहित अन्य व्यंजन बनाए गए थे. रविवार सुबह इस कार्यक्रम में सम्मलित हुए कुछ लोगों को उल्टी-दश्त की शिकायत हुई. आकाश मुक्शिया ने बताया है कि सुबह से ही रिश्तेदारों के फोन आने लगे और उन्होंने बताया कि उल्टी दश्त की शिकायत हो रही है|
खाद्य विभाग की टीम ने लिया सैंपल
दो मरीज एमवाय अस्पताल और 4 मरीजों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.स्थानीय पुलिस ने मौके पर जाकर इस मामले की जानकारी ली तो पता चला कि इस कार्यक्रम में कुल 48 लोगों ने हिस्सा लिया था. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में दो केसों की पुष्टि की है. मामला भोजन से जुड़ा होने के कारण खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सैंपल एकत्रित किए. इसके अलावा नगर निगम ने भी पानी के सैंपल लिए हैं|
कोई भी मरीज गंभीर स्तिथि में नहीं
आकाश ने बताया कि खाने में बोरिंग के पानी का उपयोग किया गय था. मेरी पत्नी, भाई और भाभी भी बीमार है, डॉक्टरने बताया है कि इन सभी को फूड पॉइजिंग हुई है. हालांकि कोई भी गंभीर रुप से बीमार नहीं है. सभी की हालात में सुधार हैं|


टीम इंडिया दूसरे टी20 में उतरेगी जीत की तलाश में, जानें कब शुरू होगा मैच
मोबाइल के बढ़ते असर पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, संयुक्त परिवार की भूमिका बताई जरूरी
डरावना मगरमच्छ नहीं, गांव का साथी था गंगाराम; भावुक कर देगी इसकी कहानी
दतिया उपचुनाव में BJP की जीत तय: सिंधिया, NEET पेपर लीक पर भी रखी अपनी बात
वायरल सेलिब्रेशन पर वैभव सूर्यवंशी का खुलासा, बोले- यह संदेश उसी के लिए था
इजरायल में भारतीय समुदाय को झटका, मजदूर की हत्या के बाद शुरू हुई जांच
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
मॉस्को हादसे में बाल-बाल बचीं अन्ना, पावर बैंक की बैटरी बनी मुसीबत