धर्मांतरण केस में ठगी का आरोप, आरोपियों से पूछताछ तेज
भोपाल| के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सामने आए धर्मांतरण, प्रेमजाल और ब्लैकमेलिंग से जुड़े कथित मामले में नए खुलासे हुए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये दोनों आरोपी बहनें आफरीन और अमरीन युवकों पर दवाब बनाने के लिए उनके खिलाफ अलग-अलग शहरों में आपराधिक मामले दर्ज कराती थीं और फिर उन्हें ब्लैकमेल करती थीं. पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि जिन युवकों से इन दोनों बहनों का विवाद होता था या जो कभी उनके संपर्क में रहे, उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराती थीं|
अलग-अलग शहरों में कई मामले किए गए दर्ज
इसके बाद राजीनामा करने और केस वापस लेने के नाम पर कथित तौर पर आर्थिक और अन्य तरह के दवाब बनाती थी.. अभी तक पुलिस को भोपाल के अलावा अहमदाबाद सहित कई और शहरों में दर्ज ऐसे मामलों की जानकारी मिली है. कुछ में तो एक ही मामले में जुड़े पक्षों पर अलग-अलग शहरों में केस दर्ज होने की बात भी सामने आई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अब तक दर्ज मामलों की फाइलें मंगाई जा रही है|
जांच पूरी होने के बाद ही असली तस्वीर आएगी सामने
जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और इसकी कथित गतिविधियों की विस्तृत तस्वीर सामने आ सकेगी. दूसरी तरफ पुलिस को ऐसे दो युवको के बारे में जानकारी मिली है जो पूरी तरह से इस मामले में संलिप्त हैं. जांच में ये भी पता लगा कि दोनों बहनों और उनकी एक महिला मित्र ने अहमदाबाद और भोपाल में तीन युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है|
केस हटाने के नाम पर 5 लाख की मांग
आफरीन के संपर्क में रहे एक युवक ने पुलिस को बताया है कि उस पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया गया है. आरोप है कि केस वापस लेने और मामले का खत्म करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की है|


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर