राजनीतिक नियुक्तियों पर तेज हुआ काम, शीर्ष स्तर पर चर्चा
भोपाल|मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. सीएम यादव और गृह मंत्री की यह मुलाकात शिष्टाचर भेंट के रूप में हुई है, जिसमें प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है. सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था, सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, निवेश, अधोसंरचना विकास तथा केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ|
सीएम ने दी प्रदेश में चल रही प्रमुख योजनाओं की जानकारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में चल रही प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी देते हुए राज्य के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन सीएम मोहन यादव को दिया|यह बैठक आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इसके पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवान ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की थी|
निगम मंडलों की नियुक्ति पर चर्चा
सीएम मोहन यादव ने दिल्ली दौरे में निगम मंडलों की नियुक्ति को लेकर भी बातचीत की है. सीएम मोहन यादव ने बताया कि निगम मंडलों की नियुक्तियों को लेकर काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे चरणबद्ध ढंग से सारी नियुक्तियां की जाएगी|


डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, आर्मी ने कहा- इंसानियत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
इंदौर में ट्रैफिक समस्या बरकरार, हाई कोर्ट ने मांगा ठोस समाधान
मन्नत के बाद मातम: मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
अमित शाह का चुनावी हुंकार, बोले- अब नहीं चलेगी दीदी की सरकार
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।