छतरपुर में होली का उत्साह चरम पर, बाबा बागेश्वर की मौजूदगी में विदेशी पर्यटक भी झूमे
छतरपुर: बागेश्वर धाम में होली का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. बागेश्वर धाम के पीठाधीरश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने धूमधाम से होली मनाई. बागेश्वर धाम में बाबा ने होली की हुड़दंग शुरू कर दी है और रंग-गुलाल के साथ फूल बरसाकर होली खेली. इस दौरान धीरेद्र शास्त्री होली के गीतों पर थिरकते भी नजर आए.
भजन-कीर्तन, जयकारों से गूंज उठा बागेश्वर धाम
छतरपुर में देश-दुनिया से पहुंचे भक्तों और संतों ने फूल, गुलाल और रंगों के साथ होली खेलकर माहौल को भक्तिमय बना दिया. इस दौरान पूरा परिसर भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंज उठा. धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी श्रद्धालुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. उन्होंने बागेश्वर बालाजी से प्रार्थना करते हुए कहा कि "यह पावन पर्व सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आनंद लेकर आए."
होली को बताया लोगों को एकजुट करने का माध्यम
भगवान बालाजी को गुलाल अबीर समर्पित करने के साथ ही 3 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत हुई. होली के पहले दिन धाम में कार्य कर रहे 3 सैकड़ा से अधिक सेवादारों को समर्पित की गई. बाबा बागेश्वर ने सभी सेवादारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए विशेष व्यंजन बनवाए. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "होली लोगों के जीवन में रंग घोलने का काम करती है और सनातन धर्म में हम सब को एकजुट करने का माध्यम है. हमारे त्योहार आपस में मेल-मिलाप बढ़ाने की शिक्षा देते हैं."
विदेशी पर्यटकों ने खजूराहों में खेली होली
विश्व पयर्टक स्थल खजुराहो में विदेशी पर्यटकों ने भी स्थानीय लोगों के साथ जमकर होली खेली. वे खुद को होली के रंग में सराबोर होने से नहीं रोक पाए. पर्यटकों ने खूब रंग-गुलाल उड़ाए और डीजे पर बज रहे भारतीय फिल्मों के होली के गीतों पर डांस किया. जर्मनी से आए पर्यटकों ने बताया कि वे स्पेशल रूप से इंडिया की होली का फेस्टिवल मनाने खजुराहो आए हैं और हम सभी बहुत मजा कर रहे हैं. वहीं, खजुराहो के होटल संचालक अन्नू अग्रवाल ने बताया, "इस बार होली में बहुत ज्यादा विदेशी पर्यटक आए हैं और कारोबार अच्छा चल रहा है. अभी 2-3 दिन तक होली चलेगी.


सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
छात्रों के हित में योगी का बड़ा बयान, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान
दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबी कार, पांच लोगों की जान गई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष का हमला, टीकाराम जूली ने PM से की बड़ी अपील
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- इस वजह से मन है दुखी