रायपुर समेत कई जिलों में चढ़ा पारा, अगले तीन दिन झुलसाएगी गर्मी
छत्तीसगढ़। में गर्मी की रफ्तार तेज हो गई है. मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी भी बढ़ने लगी है, और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है. वहीं रायपुर में 37 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया है।
छत्तीसगढ़ में गर्मी की रफ्तार तेज
IMD के मुताबिक प्रदेश में आने वाले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है. वहीं राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिन की गर्मी और ज्यादा महसूस हो सकती है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. वर्षा के आंकड़ों में ‘निरंक’ दर्ज किया गया है, जिसका मतलब है कि पूरे प्रदेश में बारिश की कोई गतिविधि नहीं हुई।
रायपुर में 37° पर पहुंचा तापमान
तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजधानी रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा. यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इससे साफ है कि दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का असर अभी भी महसूस किया जा रहा है।
फिलहाल मौसम में बदलाव नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में कोई भी साइनोप्टिक सिस्टम सक्रिय नहीं है. इसी वजह से मौसम में अचानक बदलाव या बारिश की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है. आने वाले दिनों में भी मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है।
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
5 मार्च को राजधानी रायपुर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
'तनाव से मौत हुई तो जिम्मेदारी...' वांगचुक के बयान के बाद पुलिस ने बताई पूरी बात
पाकिस्तानी अकाउंट्स के जरिए फैल रही अफवाहें? CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का खुलासा
इंडोनेशिया में लापता टूरिस्ट बोट से बढ़ी चिंता, 11 यूरोपीय पर्यटकों की खोज जारी
NEET मुद्दे पर राहुल गांधी आक्रामक, सरकार से तीन मांगों पर मांगा जवाब
थाने से पुलिस वाहन उड़ाकर मचाया कहर, आठ लोगों को रौंदने के बाद मचा हड़कंप
RPF पर घूस मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने रेलवे स्टेशन पर किया बवाल
विवादों के बीच मनोज मुंतशिर का कबूलनामा, 'आदिपुरुष' को बताया सबसे बड़ी भूल
गांवों की कमाई पर महंगाई की मार, नाबार्ड सर्वे ने दिखाई नई तस्वीर