जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल
दुनिया के सबसे बेहतरीन डांसर्स में से एक माइकल जैक्सन की जिंदगी पर एक फिल्म बनी है। इसका नाम है 'माइकल'। जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी दमदार है। मेकर्स ने इसमें डांसर की जिंदगी के अहम पहलुओं को दिखाने की कोशिश की है।
ट्रेलर में क्या है?
2 मिनट 27 सेकंड के ट्रेलर में माइकल जैक्सन के बचपन से लेकर आखिर तक की कहानी दिखती है। शुरुआत में उनके करीबी उन्हें कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करते हैं। जब वह मशहूर हो जाते हैं तो हर कोई उनका दीवाना बन जाता है। ट्रेलर में कुछ भावुक पल भी हैं। वह अपने परिवार से जुड़े हैं, जो उनका सपोर्ट करते हैं। ट्रेलर में माइकल जैक्सन के शानदार मूव्स देखने को मिलते हैं। इसमें उनके बीमार होने की झलक भी दिखाई गई है। इसमें उनका एक डायलॉग काफी दमदार है, जो इस तरह है 'संगीत दुनिया बदल सकता है।'
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'जैक्सन' की शुरुआत नवंबर 2019 में हुई। फरवरी 2022 में इसकी घोषणा हुई। इसकी शूटिंग 2024 में शुरू हुई। नवंबर 2025 में इसका टीजर रिलीज हुआ। यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को यूनाइटेड स्टेट्स में रिलीज होने वाली है।
फिल्म की स्टारकास्ट
डांसर माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'माइकल' में माइकल जैक्सन का रोल उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने किया है। वह इस फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में निया लॉन्ग, लौरा हैरियर, जूलियानो क्रू वाल्दी, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो भी हैं। फिल्म के निर्देशक एंटोनी फुक्वा हैं।


मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
छात्रों के हित में योगी का बड़ा बयान, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान
दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबी कार, पांच लोगों की जान गई
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- इस वजह से मन है दुखी
रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों पर लगा ब्रेक, BCCI ने साफ कर दी पूरी तस्वीर
पहली जीत के लिए तरस रही टीम को मिली राहत, श्रेयस अय्यर पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा कमेंट
घर में बनाएं फ्रेश तंदूरी मसाला, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
बैंगन पसंद नहीं करने वाले बच्चे भी खाएंगे चाव से, ट्राई करें ये 3 आसान रेसिपी
सावधान! नंबर मिलाने की कोशिश बनी ठगी का कारण, पीड़ित के खाते से गायब हुए पैसे