दिग्विजय सिंह वरिष्ठ नेता के बयान ने फिर खींचा सबका ध्यान, रिटायरमेंट प्लान को लेकर लोगों में उत्सुकता
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करके अपना रिटायरमेंट प्लान बताया है. दिग्विजय सिंह की इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. इस पोस्ट के बाद लोगों के मन में सवाल है कि क्या उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का मन बना लिया है. दिग्विजय सिंह ने एक्स पर 62 वर्षीय रिटायर्ड बैंक अधिकारी शिवानंद भंजा के रिटायरमेंट प्लान की एक वीडियो शेयर कर लिखा है ”My Retirement Plans? May be. Why not?
जय सिया राम…”
https://x.com/digvijaya_28/status/2029395536353345574?s=20
10 अप्रैल 2026 को पूरा होगा राज्यसभा का कार्यकाल
आपको बता दें कि इस साल दिग्विजय सिंह की राज्यसभा सीट खाली होने वाली है. 10 अप्रैल 2026 को उनका कार्यकाल पूरा हो जाएगा और इस तीसरे टर्म में उन्होंने राज्यसभा नहीं जाने का ऐलान भी कर दिया है. सिंह ने कहा कि मेरे राज्यसभा के दो टर्म पूरे हो चुके हैं जिसके कारण मैं राज्यसभा चुनाव में भाग नहीं ले रहा हूं. मैंने पार्टी के आदेश का पालन किया है।
कौन है शिवानंद भंजा?
सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह ने जिस वीडियो को शेयर किया उसमें 62 साल के रिटायर्ड बैंक अधिकारी शिवानंद भंजा है, जिन्होंने घर खरीदने के बजाया एक बड़ी गाड़ी Isuzu खरीदी है. वीडियो में शिवानंद के साथ उनकी पत्नी बसबी भंजा भी है. शिवानंद ने रिटायरमेंट के बाद अपनी जिंदगी घर पर बैठने के बजाया घुमने में गुजारने का निर्णय लिया है. आज वे पूरे भारत में घूम रहे हैं और प्ररेणादायक कपल साबित हो रहे हैं. उनके इस अंदाज को देख कर लोग कह रहे हैं कि रिटायरमेंट के बाद जिंदगी खत्म नहीं होती है, बल्कि जिम्मेदारियों से मुक्त होकर एक नई जिंदगी शुरू होती है।


सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
छात्रों के हित में योगी का बड़ा बयान, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान
दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबी कार, पांच लोगों की जान गई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष का हमला, टीकाराम जूली ने PM से की बड़ी अपील
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- इस वजह से मन है दुखी