पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह अलग-अलग रहते हैं। दोनों का घरेलू विवाद जगजाहिर है। ज्योति सिंह, पावर स्टार पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। इनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ चुकी है और मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। इस बीच ज्योति सिंह ने आज शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर कर पवन सिंह को वेडिंग एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दी हैं।
ज्योति सिंह ने दी पवन सिंह को शुभकामनाएं
ज्योति सिंह ने आज शुक्रवार 06 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी और पवन सिंह की एक फोटो शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'हैप्पी एनिवर्सरी'।
नेटिजन बोले- 'जल्दी छोटा पावर स्टार आए'
ज्योति सिंह के इस पोस्ट पर उनके और पवन सिंह के चाहने वालों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। यूजर्स शुभकामनाएं दे रहे हैं और साथ ही दुआ कर रहे हैं कि जल्द ही दोनों के बीच की दूरियां खत्म हों। साथ ही परिवार में विस्तार की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आप लोग जल्दी से एक हो जाएं और छोटा पावर स्टार हमारे बीच हो, यही दुआ है'।


खुश रहने करें सूखे मेवे का नाश्ता
जलने पर कर सकते हैं ये घरेलू उपाय
आम आदमी पार्टी के 2 सांसद इस्तीफे की तैयारी में? मजीठिया का दावा
ममता बनर्जी के बयान पर रामेश्वर शर्मा की तीखी प्रतिक्रिया
डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी से किंग चार्ल्स III की दिलचस्प प्रतिक्रिया
‘4 मई को इस्तीफा दें’—TMC ने पीएम मोदी को ललकारा
ट्रेलर हटाकर फिर से किया गया रिलीज, बदले गए कुछ हिस्से
महिला सुरक्षा को लेकर फिर उठे गंभीर सवाल
11 बजे तक 40% वोटिंग, BJP नेता की कार पर हमला