बाजार वाली मिठाई से बेहतर, घर पर बनाएं 3 तरह की खास गुजिया
होली का त्योहार बिना गुजिया के अधूरा है. रंगों के पास आते ही हर घर में मावे और मेवों वाली लजीज गुजिया बनने लगती है. अक्सर लोग सांचे का इस्तेमाल करते हैं, जिससे गुजिया हमेशा एक ही डिजाइन की बनती है जिसे देख-देखकर अब सब बोर हो चुके हैं. इस साल क्यों न कुछ नया किया जाए. अगर आप भी वही पुरानी शेप की गुजिया बनाकर थक गए हैं, तो इस होली अपने हुनर से गुजिया को एक शानदार नया लुक दें और सबको सरप्राइज कर दें.
फ्लॉवर डिजाइन गुजिया
- गुजिया को फूल जैसा सुंदर आकार देने का सबसे आसान तरीका.
- गुंथे हुए मैदे की छोटी और एक बराबर लोइयां बनाकर उन्हें पूरी की तरह बेल लें.
- दो पूरियां लें और किसी गिलास की मदद से उन्हें बिल्कुल एक साइज के गोल टुकड़ों में काट लें.
- एक पूरी के बीच में मसाला (भरावन) रखें और उसके चारों तरफ थोड़ा सा पानी लगा दें.
- इसके ऊपर दूसरी पूरी रखें और किनारों को उंगलियों से दबाकर अच्छी तरह चिपका दें.
- अब चाकू की मदद से पूरी के किनारों पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर छोटे-छोटे कट लगाएं.
- जहां कट लगाए हैं उन दो हिस्सों को उंगलियों से आपस में जोड़कर नुकीला बना दें, जिससे यह फूल जैसा दिखने लगेगा.
क्लासिक फोल्डेड किनारी डिजाइन
- क्लासिक फोल्डेड किनारी डिजाइन वाली गुजिया तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पूरी में स्टफिंग भरें.
- फिर साइड में पानी लगाकर आधा मोड़कर फिर सील कर दें.
- अब एक कोने से किनारे को थोड़ा-थोड़ा मोड़ें.
- फोल्ड करते समय हर फोल्ड को उंगलियों से हल्का दबाते जाएं.
- पूरे किनारें को इसी तरह से फोल्ड कर लें. ये बनाने में जितना सिम्पल है उतना ही दिखने में खूबसूरत भी है.
दिया शेप गुजिया
- गुजिया को सुंदर दीये (Diyas) का आकार देने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें.
- बेली हुई पूरी में स्टफिंग भरें और उसे आधा मोड़कर किनारों से अच्छी तरह बंद कर दें.
- उंगलियों की मदद से किनारों को हल्का सा मोड़ते हुए एक सुंदर पैटर्न बनाएं.
- अब गुजिया के दोनों आखिरी सिरों को धीरे से मोड़कर एक-दूसरे के साथ चिपका दें.
- ऐसा करने से आपकी गुजिया का आकार एक खूबसूरत जलते हुए दीये जैसा नजर आएगा.


सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश