लखनऊ में डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में भर गया था धुआं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए. लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनका हेलीकॉप्टर में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई. इस वजह से राजधानी के अमौसी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ी. जानकारी के मुताबिक उपमुख्यमंत्री लखनऊ के ला मार्ट्स मैदान से कौशांबी के लिए रवाना हुए थे. उड़ान भरने के कुछ ही मिंटों के बाद हेलीकॉप्टर के केबिन में अचानक धुआं भरने लगा और डिसप्ले बंद हो गई।
इमरजेंसी लैंडिग के समय सुरक्षा के पूरे इंतजाम
पायलट ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुंरत लखनऊ एटीसी से संपर्क किया और अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी. इमरजेंसी लैंडिग के समय अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा को पुख्ता इंतजाम किए गए. जैसे ही हेलीकॉप्टर लैंड हुआ सुरक्षा और तकनीकी टीमों उसे घर लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्राथमिक जांच में इसे तकनीकी खराबी बताया जा रहा है, जिसकी विस्तृत जांच तकनीकी विशेषज्ञों की टीम कर रही है।
सड़क मार्ग से कौशांबी हुए रवाना
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज यानी कि 7 मार्च को कौशांबी का दौरे पर रहने वाले हैं. हालांकि हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण वह सड़क मार्ग से ही वहां पहुंच रहे हैं. वे कौशांबी में आज बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में आयोजित दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. इस महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।


राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक