टीम इंडिया का जलवा बरकरार: न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार जीता वर्ल्ड खिताब
IND vs NZ Final: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. इस शानदार जीत के साथ भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप और तीसरी बार टी20 ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बन गई है. इसके अलावा भारत बतौर मेजबान टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है.
भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों मात दी. टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाने में सफल रहा. दुबे ने आखिरी 8 गेंद में नाबाद 26 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमे 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके आलावा अभिषेक ने 21 गेंद में 52, संजू 46 गेंद में 89 और किशन ने 25 गेंद में 54 रनों तेजतर्रार पारी खेली. न्यूजीलैंड की तरफ से जेमी निशम सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट झटके. जबकि कप्तान सेंटनर ने 4 ओवर में 33 रन खर्च करके सबसे किफायती गेंदबाज रहे.
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर ऑलआउट हो गई. जिसके साथ उनका पहला टाइटल जीतने का सपना टूट गया और 96 रनों से हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सिफर्ट ने सबसे ज्यादा 26 गेंद में 52 और मिशेल सेंटनर ने 35 गेंद में 43 रन बनाए. वहीं भारत की तरफ से बुमराह और अक्षर सबसे सफल गेंदबाज रहे. बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि अक्षर ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रहे.


आमिर खान बोले—कहानी पसंद आई तो जरूर करेंगे फिल्म
सिक्किम स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, राज्य को मिले ₹4000 करोड़
दिल्ली में हाई अलर्ट, Salim Dola से पूछताछ जारी
दूसरी बार मां बनने जा रहीं दीपिका, सामने आईं पहली तस्वीरें
Bharat Kapoor के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर
Gujarat की राजनीति में नई हलचल, सपा की धमाकेदार एंट्री