सफर से पहले पढ़ लें खबर! भोपाल से जाने वाली इन ट्रेनों को किया गया रद्द
भोपाल|अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. यानी ट्रेन में सफर करने से पहले ट्रेनों के बारे में जानकारी जरूर लें. ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. रेलवे ने ट्रैक पर काम करने के लिए ट्रेनों को रद्द किया है|
कब से कब तक रद्द रहेंगी ट्रेनें?
वर्तमान में ट्रेन के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल महीने में ट्रैक से जुड़ा जरूरी कार्य किया जाएगा, जिसकी वजह से संचालन पर असर पड़ सकता है. इस दौरान भोपाल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा. रेलवे के अनुसार 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 2026 तक रूट ब्लॉक होने की वजह से कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. इनमें ज्यादातर एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल रहेंगी|
कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द
- कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18237) कोरबा से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक के लिए रद्द|
- अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18238) अमृतसर से 7 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक के लिए रद्द|
- हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12410) 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल 2026 को रद्द|
- रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12409) 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल 2026 को रद्द|
- विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12807) 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल 2026 को रद्द|
- हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12808) 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल 2026 को रद्द|
रेलवे ने दी सलाह
रेलवे ने ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि समय-समय पर ट्रेन की स्थिति जांचते रहें. ताकि किसी प्रकार की असुविधा ना हो. हालांकि रेलवे ने असुविधा से बचने के लिए ही पहले से ही जानकारी दे दी है. अगर आप भी भोपाल जाने वाली ट्रेन से अप्रैल में सफर करना चाह रहे हैं, तो जरूर ध्यान दें|


'अब सिर्फ पीओके की बात होगी'— कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा अल्टीमेटम
पर्यटकों को इतिहास के नाम पर ठगा, नकली रोमन थिएटर का राज 10 साल बाद खुला
विश्व कप में भारतीय शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, ईशा सिंह को स्वर्ण और मनु भाकर को कांस्य
विश्वकप और एशियाड मिशन के लिए सख्त अनुशासन, सविता ने बताई टीम की खास तैयारी
'स्ट्रीट फाइटर' वाले बयान से गरमाई राजनीति, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया जवाब
किसानों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने 82 लाख से अधिक किसानों को भेजी ₹3300 करोड़ की सहायता राशि
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
युद्ध की जगह संवाद! ईरान ने रोके हमले, स्थायी शांति के लिए शुरू हुई नई कोशिश
कांग्रेस ने उठाया छात्रों पर कार्रवाई का मुद्दा, बीजेपी सांसद बोले- पहले तेलंगाना पर जवाब दें