टैक्स चोरी के शक में दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी
भोपाल: राजधानी भोपाल में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापा मारा है. IT विभाग की टीम ने भोपाल स्थित दिलीप गुप्ता के कई ठिकानों पर एक साथ रेड डाली.
टीम ने दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले
भोपाल में आयकर विभाग ने माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापा मारा. दिलीप गुप्ता के कई ठिकानों पर ये कार्रवाई की गई. इससे पहले भी भोपाल में EOW ने दिलीप गुप्ता के दो ठिकानों पर छापा मारा था. जहां से टीम को भारी मात्रा में नकदी, दस्तावेज और कई महत्वपूर्ण फाइलें बरामद हुई थी. फिलहाल आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है और छापे के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना है.
जानकारी के मुताबिक आयकर अधिकारियों की टीम सुबह से ही कारोबारी से जुड़े विभिन्न परिसरों पर पहुंच गई थी. टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी. आयकर अधिकारी कारोबार से संबंधित आय, संपत्ति और निवेश से जुड़े कागजात की विस्तृत पड़ताल कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बैंक खातों, लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड को भी जांच के दायरे में लिया है
दस्तावेजों की जांच के बाद तय होगी कानूनी कार्रवाई
टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आय और संपत्ति के बीच कोई असमानता तो नहीं है. फिलहाल कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने की संभावना है. आयकर विभाग की मौजूदा कार्रवाई को उसी जांच की कड़ी के रूप में भी देखा जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी. फिलहाल आयकर विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और रिकॉर्ड खंगालने का काम जारी है. वहीं मामले में किसी भी तरह का बयान अभी आईटी अधिकारी नहीं दे रहे हैं.


Hanuman के अस्तित्व का रहस्य: आज भी जीवित होने की मान्यता
1.5 लाख बाराती… सोच से परे इंतजाम! मदुरै की शादी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
क्या है वो राम मंत्र जिसे महादेव करते हैं जप? जानें पूरी जानकारी
राम नाम में है चमत्कार: समझें मंत्र का अर्थ और जप की सही विधि
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण