विदेशी भूमि पर मौत: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, शव मिलने में 3 सप्ताह
उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन के रहने वाले 25 वर्षीय युवक की कनाडा में 14 मार्च को हत्या हो गई. परिजनों के मुताबिक कुछ बदमाशों ने कनाडा में मारपीट कर उसकी हत्या की है. युवक गुरकीरत सिंह मनोचा कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में रहता था और उसका परिवार उज्जैन के पार्श्वनाथ सिटी में रहता है.
कनाडा में हुई युवक की हत्या
मृतक युवक के पिता गुरजीत सिंह ने बताया, ''बेटा सवा साल पहले मास्टर्स करने कनाडा गया था. मास्टर्स कर वहीं सेटल होने का उसका प्लान था. कुछ बदमाशों ने उसकी हत्या की है. सरकार से बेटे की डेड बॉडी जल्द भारत लाने में मदद करने व निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं. हमारी बेटे से आखरी बार शुक्रवार को बात हुई थ, उसका किसी से कोई विवाद नहीं था. वह बहुत चंचल स्वभाव का था, ना जाने अचानक कैसे ये सब हो गया.''
घर में सबसे छोटा था गुरकीरत
मृतक के पिता गुरजीत सिंह ने बताया कि जवान बेटे की मौत का सुनकर उनकी पत्नी और बाकी परिजनओं का रो रो कर बुरा हाल है. उन्होंने कहा, '' मेरे दो बेटे हैं, ये सबसे छोटा था और बड़ा बेटा रायपुर में रहता है, जिसका नाम प्रबकीरत सिंह है. बेटा गुरकीरत उज्जैन के कार्मल कान्वेंट स्कूल में पढ़ा, जिसके बाद विक्रम विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया. मास्टर्स के लिए कनाडा गया था, जहां कनाडा के नॉर्दन लाइट कॉलेज मे पढ़ रहा था. लगभग 5-6 महिने का कोर्स और बचा था.''
कनाडा जाने से पहले किया था फूड बिजनेस
मृतक के पिता गुरजीत सिंह ने आगे बताया, '' बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर्स करके करके वह कनाडा में सेटल होना चाहता था. कनाडा जाने से पहले मेरे साथ फूड बिजनेस देखता था. उसका उसी में इंटरेस्ट था. कनाडा में वॉलमार्ट में स्टोर मैनेजर था क्योंकि पढ़ाई के साथ जॉब करनी जरूरी होती है. इसलिए 4 दिन पढ़ाई और 3 दिन जॉब करता था. मेरी आखिरी बात शुक्रवार को हुई जब में दिल्ली से उज्जैन आ रहा था.''
डेड बॉडी भारत आने में लग सकते हैं 3 हफ्ते
पड़ोसी अभिलाष जैन ने बताया, '' गुरकीरत के परिजनों ने बताया कि हत्या का मामला है. कनाडा पुलिस इंवेस्टिगेशन और पीएम के बाद ही डेड बॉडी देगी. ऐसे में भारत आने में 3 सप्ताह का समय लग सकता है. चूंकि कॉलेज में इलेक्शन का माहौल था और आपस की गुटबाजी में हत्या की संभावना नजर आ रही है. उसे खाना खाने के बहना बुलाया गया था.'' वहीं, मृतक के बड़ भाई प्रबकीरत ने कहा, '' या तो बॉडी जल्द मिल जाए या फिर सरकार वीजा दिलवाने में मदद करे और हम लोग वहां जा सकें. मेरा निवेदन है मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों से हर संभव मदद करें. हॉस्पिटल और पुलिस ने हमसे संपर्क कर डेड बॉडी की पहचान करवाई है.''


ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल