महू में कथित ‘लव जिहाद’ मामला, युवती को नशा देकर ब्लैकमेल
आरोपी का नाम साईद खान जो अपने आप को डॉक्टर बताता है
हिन्दू जागरण मंच का फुटा गुस्सा आरोपी को फार्महाऊस से रंगे हाथों पकड़ा
क्लीनिक और घर पर की तोड़फोड़
आज हिंदुजागरण मंच SDM को देगा ज्ञापन
आरोपों का क्लीनिक और फार्म हाऊस तोड़ने की करेगें मांग
महू। इंदौर के पास महू के पातालपानी क्षेत्र स्थित बेलामोर रिसोर्ट में रविवार दोपहर करीब 4 बजे दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मामले में आरोपी डॉक्टर सईद खान पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना से आक्रोशित युवती के परिजनों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। चार माह से ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी मिली जानकारी के अनुसार आरोपी डॉ. सईद खान गुजरखेड़ा में क्लिनिक संचालित करता है। करीब चार माह पहले पीड़िता उपचार के लिए उसके पास पहुंची थी। उसी दौरान आरोपी ने महिला को नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। इसके बाद से वह महिला को जान से मारने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। रविवार को भी आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल कर बेलामोर रिसोर्ट बुलाया, जहां उसके साथ फिर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी एक हिंदू संगठन को दी, जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ता उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। घटना बडगोंदा पुलिस थाना क्षैत्र के पाताल पानी स्थित एक फार्म हाऊस की है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी हिरासत में
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉ. सईद खान के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी और आक्रोशित परिजन और भीड़ ने घर व क्लिनिक पर तोड़ फोड़ कर दी घटना की जानकारी फैलते ही आम्बाचंदन क्षेत्र में आरोपी के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। वहीं गुजरखेड़ा स्थित आरोपी के बंद क्लिनिक पर भी पथराव किया गया। सूचना मिलते ही महू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस बल तैनात
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। तो वहीं दुसरी और हिन्दू जागरण मंच आज महू SDM को ज्ञापन देगा जिसमे आरोपी के क्लीनिक और फार्म हाऊस को तोड़ने की मांग की जा रही है।


केजरीवाल बोले- पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में किया बड़ा सुधार, भाजपा पर साधा निशाना
'अब सिर्फ पीओके की बात होगी'— कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा अल्टीमेटम
पर्यटकों को इतिहास के नाम पर ठगा, नकली रोमन थिएटर का राज 10 साल बाद खुला
विश्व कप में भारतीय शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, ईशा सिंह को स्वर्ण और मनु भाकर को कांस्य
विश्वकप और एशियाड मिशन के लिए सख्त अनुशासन, सविता ने बताई टीम की खास तैयारी
'स्ट्रीट फाइटर' वाले बयान से गरमाई राजनीति, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया जवाब
किसानों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने 82 लाख से अधिक किसानों को भेजी ₹3300 करोड़ की सहायता राशि
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
युद्ध की जगह संवाद! ईरान ने रोके हमले, स्थायी शांति के लिए शुरू हुई नई कोशिश