बिना प्याज-लहसुन के बनाएं होटल जैसी स्वादिष्ट ग्रेवी
Gravy kaise Banaye: नवरात्रि में सात्विक भोजन से लेकर या मंगलवार और बृहस्पतिवार को प्याज लहसुन का सेवन वर्जित होने तक, भारत में कई लोग धार्मिक कारणों से प्याज लहसुन का सेवन नहीं करते हैं। इसके अलावा हेल्थ वजहों से भी प्याज लहसुन से दूर रहते हैं। हालांकि अधिकतर लोगों का मानना है कि प्याज लहसुन सब्जी के स्वाद को बढ़ा देते हैं। बिना प्याज लहसुन की सब्जी की ग्रेवी हल्की और साधारण की लगती है।लेकिन अगर आप प्याज लहसुन नहीं खाते तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप स्वाद से समझौता करें। सही सामग्री और तकनीक से आप उतनी ही रिच, क्रीमी और स्वादिष्ट ग्रेवी बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि बिना प्याज लहसुन के रेस्तरां जैसी स्वादिष्ट ग्रेवी कैसे बनाएं।
स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री
- 2-3 टमाटर (प्यूरी)
- 10-12,काजू या मखाना, भिगोकर पेस्ट
- दही या क्रीम
- अदरक पेस्ट
- हरी मिर्च
- हींग
- जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी
- हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला
- कसूरी मेथी
ग्रेवी बनाने की आसान विधि
- स्टेप 1- कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें, उसमें जीरा, तेज पत्ता और हींग डालें।
- स्टेप 2- अब अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें।
- स्टेप 3- टमाटर डालकर अच्छे से पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे।
- स्टेप 4- अब काजू या मखाना पेस्ट डालें और 2-3 मिनट पकाएं।
- स्टेप 5- धीमी आंच पर दही या क्रीम मिलाएं।
- स्टेप 6- नमक, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर 5 मिनट पकाएं।
आपकी बिना प्याज-लहसुन की ग्रेवी तैयार है!
स्वाद बढ़ाने के सीक्रेट टिप्स
- हींग का इस्तेमाल जरूर करें। यह प्याज-लहसुन की कमी पूरी करता है।
- काजू पेस्ट ग्रेवी को रेस्टोरेंट जैसा बनाता है।
- कसूरी मेथी से खुशबू बढ़ती है।
- दही डालते समय आंच धीमी रखें, वरना फट सकता है।
किस-किस सब्जी में ऐसी ग्रेवी बना सकते हैं?
- पनीर (शाही पनीर, मटर पनीर)
- आलू टमाटर
- मिक्स वेज
- कोफ्ता करी


रजिस्टर में दर्ज किसान रह गए खाली हाथ, किसी और को मिली खाद
अनुराग डोभाल का बड़ा खुलासा, पत्नी पर बेवफाई का आरोप; कथित सबूत किए साझा
श्रेयस अय्यर बोले- जीत का असली क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को, ड्रेसिंग रूम में बांधे प्रशंसा के पुल
रुपयों को लेकर विवाद, लाठियां चलीं और चली गई युवक की जान
चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी दांव, सीएम मोहन यादव करेंगे रोड शो के जरिए प्रचार
वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने बाबर आजम की वापसी बिगाड़ी, पाकिस्तान पर संकट गहराया
IPO के बाद मीशो पर बड़ा दांव, मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज और बताया टारगेट
क्या फिल्मों के बाद राजनीति में नई पारी खेलेंगे धनुष? वायरल वीडियो से मची हलचल
पेपर लीक को लेकर सियासी वार-पलटवार तेज, बीजेपी ने शिवकुमार पर उठाए सवाल
पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' की रिलीज टली, निर्देशक अमित राय ने किया बड़ा खुलासा